Spread the love

संस्कृति का स्वाभिमान परंपराओं का हो सम्मान

बागपत 18 अप्रैल 2026—-
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित पहल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करने हेतु “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहल प्रदेशवासियों को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसी क्रम में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद बागपत से चयनित 9तीर्थयात्रियों को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया। यह तीर्थयात्री लखनऊ से सोमनाथ मंदिर (गुजरात) के लिए ट्रेन से प्रस्थान करेगी और सोमनाथ मंदिर का का भ्रमण करेंगे तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद से चयनित तीर्थयात्रियों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन हेतु भेजा जा रहा है। जनपद बागपत से 9तीर्थयात्री एवं एक नोडल अधिकारी इस पावन यात्रा में सम्मिलित हुए हैं।
सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्थान रखता है। यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आत्मगौरव का प्रतीक है। इतिहास में अनेक आक्रमणों के बावजूद इसका बार-बार पुनर्निर्माण भारतीय समाज की अटूट श्रद्धा और दृढ़ता को दर्शाता है।
सरकार की पहल एवं उद्देश्य:
उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है।
जनपद स्तर पर आयोजन:
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद बागपत के समस्त शिवालयों में भजन संध्या, कीर्तन, रुद्राभिषेक, महाआरती एवं दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 19 अप्रैल को पक्का घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान एवं महाआरती का आयोजन भी प्रस्तावित है।
शैक्षणिक गतिविधियां:
शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यालयों में शिव पुराण पर आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं काव्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ा जाएगा।
जिलाधिकारी ने तीर्थयात्रियों को डायरी एवं गमछा भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए सौभाग्य का अवसर है और वे सकुशल यात्रा कर विभिन्न तीर्थों के दर्शन करें।
यह सोमनाथ स्वाभिमान तीर्थ यात्रा 24 अप्रैल 2026 को वापस लौटेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×