Spread the love

viral ayi

​उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। थाना फतेहपुर के इंस्पेक्टर विनय कुमार शर्मा पर विभाग के ही एक पूर्व अधिकारी, रिटायर्ड डिप्टी एसपी सुरेशवीर सिंह के साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी के सख्त रुख के बाद हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
​घटना की जड़ एक मोबाइल टावर से हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ​23 मार्च 2026 को ग्राम बढ़ेड़ी घोघू में एक मोबाइल टावर से 24 बैटरियां चोरी हुईं। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जब 20 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वर्तमान में सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत रिटायर्ड डिप्टी एसपी सुरेशवीर सिंह स्वयं थाना फतेहपुर पहुँचे। बताया जा रहा है कि जब सुरेशवीर सिंह ने थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा के कार्यालय में प्रवेश किया और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया, तो इंस्पेक्टर अचानक भड़क गए। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने चिल्लाते हुए कहा, “तू रिटायर्ड सीओ बताकर मेरे कार्यालय में क्यों घुसा?” मामला यहीं नहीं रुका। इंस्पेक्टर विनय कुमार शर्मा ने अपनी कुर्सी से उठकर पूर्व अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें जोर से धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उन्हें थाने के गेट से बाहर निकाल दिया गया और धमकी दी गई कि “यहाँ से भाग जा, वरना चोरी की रिपोर्ट भी नहीं लिखूँगा।” वहीं जब​एक पूर्व उच्चाधिकारी के साथ हुए इस अपमानजनक व्यवहार की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर तक पहुँची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी इंस्पेक्टर विनय कुमार शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
​इस घटना ने क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं कि जब वर्दी पहनकर सेवा दे चुके एक पूर्व अधिकारी के साथ थाने के भीतर इस तरह का व्यवहार हो सकता है, तो आम जनता के लिए न्याय की क्या उम्मीद बची है?
​फिलहाल, पुलिस विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है और आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी तलवार लटक रही है। (छाया चित्र काल्पनिक)

पूरी खबर सूत्रों व एफआईआर के आधार पर।।

ब्यूरो रिपोर्ट द इनसाइड स्टोरी।

The Inside Story Fact Checker Yogi Adityanath The Viral Fever The Following UP Police HighLight Rahul Patel Saharanpur Police Uppolice KKG News Ramu Chaudhary Bartha

videoviralシ #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralreelsシ #fypシ゚viralfbreelsfypシ゚viral #followersシ゚ #fbreelsfypシ゚viralfbreelsfypシ゚viral #reelschallenge #fbreels #viralvideochallenge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

महाराष्ट्र के सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे के एक हालिया बयान ने सियासी गलियारों में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह सनसनीखेज दावा किया कि ढोंगी बाबा अशोक खरात का एनकाउंटर किया जा सकता है। शिंदे ने स्पष्ट रूप से आशंका जताई है कि इस पूरे प्रकरण के तार सत्ता के गलियारों में बैठे कुछ बेहद प्रभावशाली चेहरों से जुड़े हो सकते हैं और इसी कड़वी सच्चाई को बाहर आने से रोकने के लिए खरात की जान ली जा सकती है। अशोक खरात पर लगे आरोपों की फेहरिस्त काफी लंबी और चौंकाने वाली है क्योंकि उन पर तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की ठगी करने जैसे बेहद गंभीर आरोप हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। ED ने खरात और उसके करीबियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर नासिक, पुणे और शिरडी जैसे प्रमुख शहरों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है जहाँ से भारी मात्रा में महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम इस मामले की कमान संभाल रही थी जिसके तहत खरात के खिलाफ अब तक कुल 11 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और अब सांसद के इस दावे ने पूरी जांच प्रक्रिया को एक नया और विवादित मोड़ दे दिया है।

×