Spread the love

टास्क फोर्स की दैनिक रिपोर्टिंग अनिवार्य, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

बागपत 15 अप्रैल 2026— जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने तहसील बागपत के ग्राम नैथला स्थित यमुना खादर क्षेत्र में संचालित माइन्स का निरीक्षण किया। इस दौरान खनन गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था व वैधता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमों के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त नियंत्रण के निर्देश देते हुए कहा कि इस हेतु गठित टास्क फोर्स समय से एसडीएम को नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करे तथा प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित खनन पट्टाधारकों को निर्देशित किया कि वे केवल अपने स्वीकृत पट्टा क्षेत्र में ही नियमानुसार खनन करें। नियमों के विरुद्ध खनन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम को निर्देश दिए गए कि वह नियमित रूप से क्षेत्र में निगरानी रखे और समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि अवैध खनन ना हो सकें जिस पर प्रभावी रोक भी लगाई जा सके।

इस अवसर पर एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा ,जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

महाराष्ट्र के सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे के एक हालिया बयान ने सियासी गलियारों में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह सनसनीखेज दावा किया कि ढोंगी बाबा अशोक खरात का एनकाउंटर किया जा सकता है। शिंदे ने स्पष्ट रूप से आशंका जताई है कि इस पूरे प्रकरण के तार सत्ता के गलियारों में बैठे कुछ बेहद प्रभावशाली चेहरों से जुड़े हो सकते हैं और इसी कड़वी सच्चाई को बाहर आने से रोकने के लिए खरात की जान ली जा सकती है। अशोक खरात पर लगे आरोपों की फेहरिस्त काफी लंबी और चौंकाने वाली है क्योंकि उन पर तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की ठगी करने जैसे बेहद गंभीर आरोप हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। ED ने खरात और उसके करीबियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर नासिक, पुणे और शिरडी जैसे प्रमुख शहरों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है जहाँ से भारी मात्रा में महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम इस मामले की कमान संभाल रही थी जिसके तहत खरात के खिलाफ अब तक कुल 11 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और अब सांसद के इस दावे ने पूरी जांच प्रक्रिया को एक नया और विवादित मोड़ दे दिया है।

×