Spread the love

बागपत ::- बिनौली के शाहपुर बाणगंगा गांव में मंगलवार रात तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। बुधवार सुबह बछड़े के अवशेष जंगल में पड़े हुए मिले। सूचना देने के बाद भी वनकर्मियों के नहीं आने पर लोगों ने आक्रोश जताया। शाहपुर बाणगंगा गांव में बाहरी छोर पर रहने वाले किसान दिमाग सिंह ने बताया कि अपने पशुओं को घर के बाहर खाली जगह में बांध देते हैं। बुधवार सुबह उसकी पत्नी सुनीता जब पशुओं को चारा डालने गई तो उसे वहां पर बंधा एक बछड़ा नहीं मिला। सूचना मिलने पर परिवार वालों ने जंगल में तलाश किया तो रामकुमार के खेत में बछड़े के अवशेष पड़े हुए मिले। किसान मनवीर सिंह, रकम सिंह, बालेश्वर, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र, जोगेंद्र, संतरपाल आदि ने बताया कि तेंदुए के हमले से बछड़े की मौत हुई है। इसके बाद गड्ढे की खोदाई कर बछड़े का शव दबा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×