हिट एंड रन मामलों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा के लिए दिए गए कड़े निर्देश
बागपत, 2 अप्रैल 2026— जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिट एंड रन की घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़कों पर लगाए गए ब्लैंकेट (स्पीड ब्रेकर/चिन्हित स्थानों) पर स्पष्ट साइनेज बोर्ड लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को पूर्व में ही सतर्क किया जा सके। विशेष रूप से विद्यालयों के सामने वाहनों की गति नियंत्रित रखने और तीव्र गति से वाहन न निकालने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि हिट एंड रन के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए और ऐसे प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में अनफिट वाहन संचालित न हों। सभी वाहनों की पोर्टल पर सही एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए तथा यह भी ध्यान रखा जाए कि स्कूली बच्चे अनफिट वाहनों में यात्रा न करें।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी लेकिन को मान्य बताया कि परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा UP Integrated School Vehicle Management Portal (UP-ISVMP) विकसित किया गया हैं। यह पोर्टल दिनांक 01-04-2026 से लाइव किया गया है तथा इस पर विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन एवं अनुपालन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।उक्त के दृष्टगित Portal- https://upisvmp.com पर जनपद के समस्त विद्यालय उक्त पोर्टल पर अपने वाहनों का विवरण निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत अनिवार्य रूप से फीड़ करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई स्कूल संचालक नियमों के विरुद्ध वाहन संचालन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जिन एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, उन पर आम जनता का आवागमन प्रतिबंधित रहे। जब तक उनका औपचारिक लोकार्पण न हो जाए, तब तक किसी भी प्रकार की यात्री आवाजाही न की जाए। ऐसी स्थिति में यदि कोई दुर्घटना होती है, तो मुआवजा दिए जाने का प्रावधान नहीं होता है।
बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत