Spread the love

बागपत/बड़ौत/थल 5 अप्रैल 2026

कांग्रेस पिछड़ा अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन में जनपद के युवा व वरिष्ठ कांग्रेसियों की आशा से अधिक की उपस्थिति से उत्साहित आयोजकों व कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का जोरदार स्वागत किया तथा नारेबाजी की।

बागपत के थल गाँव में कांग्रेस के पिछड़ा- अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन में पिछड़ा व अल्पसंख्यक समाज का जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं पूर्व सांसद रशीद अल्वी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, हम सबको मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने बागपत की धरा से भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि, भाईचारा खत्म करने की साजिश रचने वाले कभी भी देश के वफादार नहींं हो सकते।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री रशीद अल्वी ने कहा कि, भारत देश हम सबका है ।

इसमें हम का मतलब ह से हिंदू और म से मतलब मुसलमान । वहीं स का मतलब सिख सब का मतलब सब लोग।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कश्यप समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी ,9 टिकट के रूप में देने का काम किया एवं आगे भी इस अति पिछड़े समाज को हिस्सेदारी देने का काम करेंगे।

सभा में मौजूद लोगों से मिलकर हिन्दू मुस्लिम भाईचारा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती रमा कश्यप पूर्व प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद आदि ने भी विचार रखे तथा कांग्रेस को सिद्धांत, आदर्श और भाईचारा कायम रखने के साथ ही विकास के लिए कृतसंकल्प पार्टी बताया।कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष लव कश्यप ने किया एवं अध्यक्षता चौधरी सुखबीर सिंह ने की।

छपरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव थल में बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप जी द्वारा आयोजित महर्षि कश्यप जयंती महोत्सव और पिछड़ा अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू कुमार जी, सांसद रशीद अल्वी जी, गोण्डा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बहन रमा कश्यप जी और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। सीमा मेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×