Spread the love

02 अप्रैल गुरुवार 2026-27

नई दिल्ली: ICICI बैंक में गजब का घोटाला हुआ है. ऐसा घोटाला जिसको जानकर ठगों की होशियारी की दाद देने का मन करेगा और बैंक कर्मचारियों की बेवकूफी पर हंसने का मन करेगा. ठग बैंक की अलग-अलग ब्रांच में नकली सोना गिरवी रखकर 23 करोड़ का गोल्ड लोन ले उड़े. पूरा कांड जनवरी 2023 से लेकर अक्टूबर 2025 माने 2 साल तक चला और बैंक को खबर भी नहीं लगी. ठगों के कारनामे का पता तब चला जब बैंक ने अपने ‘Gold Loan’ पोर्टफोलियो का ऑडिट करवाया. मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है.

9 ब्रांच और 159 अकाउंट
नकली गोल्ड रखकर करोड़ों का गोल्ड लोन लेने का पता चलने के बाद बैंक की धंतोली (Dhantoli) ब्रांच के कर्मचारी धनंजय रमेश थिटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. ऑडिट के दौरान पता चला है कि 159 अलग-अलग अकाउंट से नकली गोल्ड डिपॉजिट करके 23 करोड़ का कर्ज लिया गया. बैंक भी अब इन अकाउंट का कच्चा-चिट्ठा निकाल रहा है. गौर करने वाली बात ये है कि 21 महीने तक 159 अकाउंट और 9 ब्रांच में फर्जीवाड़ा चलता रहा और किसी को नकली गोल्ड की असली चमक में झोल नजर नहीं आया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बैंक के कर्मचारी या अधिकारी भी इस गिरोह का हिस्सा थे, क्योंकि सोने की शुद्धता की जांच करने वाले वैल्यूअर से मंजूरी या “ग्रीन सिग्नल” के बिना इतनी बड़ी मात्रा में कर्ज प्राप्त करना असंभव होता है.

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि बैंक या वित्तीय संस्थानों से गोल्ड लोन लेने का एक पूरा प्रोसेस होता है:

गोल्ड को बैंक के रजिस्टर वैल्यूअर कि तरफ से अच्छे से जांचा-परखा जाता है. गोल्ड की कुल कीमत का कैलकुलेशन करने के बाद तय अमाउन्ट का लोन दिया जाता है. लेकिन इस केस में मामला एकदम अलग है. एक या दो नहीं बल्कि 159 अकाउंट से नकली सोना गिरवी रखा गया. जांच के बाद ही पता चलेगा कि बैंक कर्मचारियों की लापरवाही या मिलीभगत.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो कांग्रेस नें हमेशा देश की बात की है और देश की भ्रस्ट व्यवस्था के विरुद्ध सड़कों पर आंदोलन किया है लेकिन आज कांग्रेस को क्या हो गया है आज BJP RSS खुलेआम देश में हिन्दू मुलमान के नाम पर राजनीती कर रही है योगीजी के फोटो डाल कर बताया जा रहा है कि उ.प्र. बिधानसभा चुनावोंम में BJP को मुस्लिम यादव और दलितों के बोट नहीं चाहिए उसके बाद भी इस बार BJP की सरकार ही बनेगी क्योंकी देश का चुनाव आयोग BJP के इशारों पर कार्य कर रहा है प. बंगाल इसका सबसे अच्छा उदाहरण है बंगाल की मुख्यमंत्री देश की जनता और सुप्रीम कोर्ट को सबूतों को दिखा कर बता रहीं हैं कि किस प्रकार से बंगालीयों के बोटों को काटा जा रहा है और किस प्रकार से फार्म 6 का प्रयोग करके बोटों को बनाया जा रहा है क्या यह सब सुप्रीम कोर्ट और देश की राष्ट्रपति महोदया को दिखाई नहीं दे रहादोस्तो अब बताया जा रहा है कि BJP में इतने कोंग्रेसी आ चुके हैं अगर यह सभी फिर से कांग्रेस में चले गए तो देश BJP मुक्त देश हो जायेगा अब हम कोंग्रेसियों को इसी सोच को बदलना हैदोस्तो आज BJP नें देश की व्यवस्था को इतना बदतर बना दिया है अगर देश इसी प्रकार से मोदी जी का शेष बचा हुआ कार्यकाल पूरा करता है तो देश की व्यवस्था इतनी बदतर हो जाएगी कि उसको ठीक करना मुश्किल हो जायेगा और यह सब कांग्रेस हाईकमान भी जानता है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस सड़कों पर सत्ता के विरोध में आंदोलन शुरू नहीं कर पा रही है आज उ.प्र. के साथ देश की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है उसके बाद भी कांग्रेस सड़कों पर दिखाई नहीं दे रही हैदोस्तो इसका प्रमुख कारण कांग्रेस ही है कांग्रेस नें कोंग्रेसियों की जगह दूसरी पार्टियों से आये नेताओं को कांग्रेस के प्रमुख पदों पर बिठा दिया और इन्होंने कांग्रेस की ओर देखना ही बन्द कर दियादोस्तो उ.प्र. देश का सबसे बड़ा प्रदेश है देश की जनता योगी सरकार से दुखी है लेकिन कांग्रेस क्या कर रही है उ.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी क्या कर रहे हैं उ.प्र. के जिला प्रभारी और अध्यक्ष क्या कर रहे हैं और कांग्रेस हाईकमान इनकी कार्य प्रणाली को क्यों नहीं देख रहादोस्तो अब कांग्रेस मोदी सरकार BJP RSS के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन संभल कलेक्ट्रेट से ही शुरू होगा कांग्रेस के इस आंदोलन से पहले प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके इस आंदोलन की त्यारी देश के शासन और प्रशासन को देते रहेंगेलेकिन इस प्रदर्शन में भी मौजूदा कांग्रेस पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे क्योंकी यह कोंग्रेसी हैं ही नहींदोस्तो अब देश में मोदी सरकार BJP RSS के विरुद्ध संभल कलेक्ट्रेट से कांग्रेस का आंदोलन शुरू होगा चाहे कोई आये या नहीं आयेधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.जिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×