Spread the love

10अप्रैल से 30अप्रैल तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान

संचारी रोगों पर हो सीधा बार ,नगर व ग्राम पंचायतों में चलाया जाए संचारी अभियान

बागपत 20 मार्च 2026 —–उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रही हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग व अन्यविभाग के अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के संबंध में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने कहा1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित चलाया जा रहा है तथा संचारी के अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा घर घर जाकर दस्तक देंगी और संचारी के प्रति जागरूक करेंगी ,इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं गांव गांव शहर शहर के मौहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गहन मंथन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विकासखंड छपरौली में संचारी में अच्छा कार्य न मिलने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण किया उन्होंने कहा कि जो आधिकारिक कार्य अच्छा नहीं करेंगे उन पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी ,खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर साफ सफाई की स्थिति को अभियान के समय अवश्य देखें उन्होंने कहा कि गांव में शहरी क्षेत्र में होगी सफाई अभियान नियमित रूप से होना चाहिए एंटी लारवा छिड़काव कराया जाए। जिलाधिकारी निर्देश दिए कि कहीं भी पानी एकत्रित नहीं होना चाहिए साफ-सफाई रहनी चाहिए समस्त अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इसकी विशेष निगरानी करें दवाई छिड़काव करें फागिंग समय से कराते रहें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राहुल वर्मा , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डॉक्टर तीरथ लाल , डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉ विभास राजपूत सहित अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना सहित समस्त अधिशासी अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी बड़ौत ,बागपत, पिलाना, छपरोली, बिनौली सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×