Spread the love

बड़ौत में प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, स्टॉलों पर जुटे लोगों को मिली योजनाओं की जानकारी

कल प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी होंगे समापन समारोह में शामिल, प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों पर होगी बात

बागपत, 19 मार्च 2026। बड़ौत के गांधी पार्क में चल रहे “संकल्प से सिद्धि: सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि” विकास महोत्सव का दूसरा दिन जनभागीदारी, उत्साह और जागरूकता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। सुबह से ही मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले को सफल बनाया। लोगों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जमकर रुचि दिखाई। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला और युवा उद्यमी विकास योजना तक—हर योजना को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खास तौर पर योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ लेने की प्रक्रिया को समझा।

दूसरे दिन लाभार्थियों की कहानियां कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरीं। किसी ने पक्का घर मिलने की खुशी साझा की तो किसी ने मुफ्त इलाज से मिली राहत का जिक्र किया। स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों ने बताया कि योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। वहीं खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ लगातार बनी रही। खादी उत्पादों और स्वरोजगार योजनाओं ने युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को जीवंत बनाए रखा। लोकगीत, देशभक्ति प्रस्तुतियां और सामाजिक संदेशों से भरपूर कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा। ओडीओपी स्टॉलों पर स्थानीय उत्पादों की मांग ने भी सबका ध्यान खींचा। कारीगरों को मिला यह मंच उनके लिए नए अवसरों के द्वार खोलता नजर आया। प्रशासनिक स्तर पर भी दूसरे दिन व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नजर आईं। अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

कल का दिन होगा खास: प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में होगी प्रेस वार्ता एवं समापन

कल समापन दिवस पर जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री जसवंत सैनी मेले में शामिल होंगे और प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। कल प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी प्रेस वार्ता भी करेंगे, जिसमें सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की दिशा पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×