Spread the love

ठंड बढ़ते ही सक्रिय हुए नगर निकाय, कई जगहों पर शुरू हुई अलाव व्यवस्था

नितिन कुमार सिंह, 7.12, बागपत। जनपद में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट और सुबह-शाम की तेज ठिठुरन को देखते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निकायों ने अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। यह कदम उन जरूरतमंदों और राहगीरों के लिए राहतकारी साबित हो रहा है, जिन्हें देर रात या सुबह के समय खुले स्थानों पर ठंड का सामना करना पड़ता है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका बागपत, बड़ौत और खेकड़ा सहित नगर पंचायतों ने प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, सब्जी मंडियों, बाजार क्षेत्रों, सामुदायिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

रिक्शा चालकों, श्रमिकों, दुकान बंद करने के बाद लौटने वाले लोगों और बस-स्टैंड पर रात गुजारने वालों के लिए यह बेहद उपयोगी है। कई वृद्धजन भी देर शाम के समय अलाव के आसपास बैठते दिखाई दिए। ठंड का प्रकोप बढ़ने पर अलाव बिंदुओं की संख्या में वृद्धि की जाएगी और नियमित निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×