Spread the love

बागपत/खेकड़ा। एमएम इंटर कॉलेज कस्बा खेकड़ा के परिचारक राजेश कुमार शर्मा 17 नवंबर 2025 प्रातः 9:00 बजे से कॉलेज प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह एमएम इंटर कॉलेज कस्बा खेकड़ा जनपद बागपत में पिछले लगभग 29 वर्षों (1996) से सेवा दे रहे हैं उनका प्रमोशन सहायक लिपिक के पद पर भी हुआ लेकिन कॉलेज में जिम्मेदार ने उनका डिमोशन कर दिया और उनकी जगह किसी दूसरे की नियम विरुद्ध नियुक्ति कर दी गई जबकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बहाली नहीं हो जाती तब तक आमरण अनशन पर रहेंगे। https://kesharidarpan.com/?p=1813

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×