Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

देश के टॉप माय भारत यंग अचीवर्स में छाए बागपत के अमन, तीन करोड़ युवाओं में बनाई विशिष्ट पहचान

By Subhash Chand
October 22, 2026 2 Min Read
0

भारत सरकार के विकसित भारत विजन को आगे बढ़ा रहे अमन कुमार बने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत

राष्ट्रीय पटल पर चमका बागपत: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी कर चुके है सराहना

बागपत दिनांक 21 अक्टूबर 2026 — भारत सरकार के ‘विकसित भारत’ विजन को साकार करने में बागपत जनपद के होनहार युवा अमन कुमार ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। भारत सरकार के माय भारत प्लेटफॉर्म पर देश भर के तीन करोड़ से अधिक पंजीकृत युवाओं में से सर्वाधिक सक्रिय युवाओं की सूची में अमन ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। माय भारत मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उन्होंने देश के चुनिंदा टॉप माय भारत यंग अचीवर्स में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर पूरे देश में जनपद और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत संगठन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था जो इस माह अपने तीन वर्ष पूरे कर रहा है। इस राष्ट्रीय मंच से जुड़कर अमन कुमार ने सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है। अमन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में उत्तर प्रदेश टीम के ग्रुप कैप्टन रहे, वहीं विकसित भारत युवा संसद के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में यूथ आइकॉन की भूमिका का कुशलता से निर्वहन किया।

अमन ने इस वर्ष देश भर के 25 हजार से अधिक युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल से जोड़ा है। उनके इन राष्ट्र-निर्माण कार्यों और उत्कृष्ट सेवाओं का ही परिणाम है कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी व्यक्तिगत रूप से उन्हें नई दिल्ली में आमंत्रित कर उनके कार्यों एवं उपलब्धियों की सराहना कर चुके हैं। वर्तमान में अमन कुमार माय भारत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 के माध्यम से देशभर के युवा शैक्षिक एवं करियर अवसरों से जुड़कर आगे बढ़ रहे है।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

बागपत में एमएलसी निर्वाचन की तैयारी तेज, कल कलेक्ट्रेट लोकमंच से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Next

जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भाजपा का सूर्य अस्त होगा? मेरा भारतीय जनता पार्टी के संगठन से सवाल की पार्टी मैं कार्यकर्ता के बलिदान क्या कीमत????????
  • कश्यप समाज का कटु सच — विचारधारा से विमुखता और स्वार्थ की राजनीति!
  • ब्लॉक पटियाली जिला कासगंज के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार ने कमीशन 10 % लेकर बता रहे है कि इसमें DDO, CDO, DM , माननीय मुख्यमंत्री तक की कमीशन को जाते हुए बता रहे है , पटियाली ब्लॉक में कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं किया जाता है अगर कोई कार्य कराना है तो इनको 10% देना होता है तभी कार्य होता है खंड विकास अधिकारी इस वीडियो में खुद कह रहे है कि 1 लाख पूरा लेकर आना तभी कार्य होगा यह वीडियो में धमकी साफ दे रहे है , वायरल
  • एमएलसी द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान के लिए बागपत में 21 पोलिंग पार्टियां रवाना, 3 रिजर्व पार्टियां भी तैयार
  • बागपत दिनांक 22 अक्टूबर 2026 — जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक एवं निर्वाचन क्षेत्र के मतदान हेतु पोलिंग पार्टियों को लोकमंच पर ब्रीफिंग एवं निर्वाचन सामग्री आदि वितरण उपरांत कलेक्ट्रेट से सम्बन्धित मतदान केंद्रों हेतु रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राजीव कुमार राय भी मौजूद रहे।

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme