Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

एमएलसी द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान के लिए बागपत में 21 पोलिंग पार्टियां रवाना, 3 रिजर्व पार्टियां भी तैयार

By Subhash Chand
October 22, 2026 2 Min Read
0

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट लोकमंच से पोलिंग पार्टियों को किया रवाना, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश

बागपत, 22 अक्टूबर 2026— उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद बागपत में निर्वाचन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकमंच से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।
इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। सभी मतदान कार्मिक पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किया जाए तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

कलेक्ट्रेट लोकमंच पर पोलिंग पार्टियों की ब्रीफिंग के उपरांत उन्हें निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का भली-भांति निरीक्षण कर लें तथा निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जनपद बागपत में 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि मतदेय स्थल 21 है। जिसमें स्नातक के लिए 3982 मतदाता है व शिक्षक निर्वाचन में 3735 मतदाता जनपद में प्रतिभाग करेंगे।
पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद रहेगा।
जिला प्रशासन बागपत द्वारा विधान परिषद निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव कुमार राय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

बागपत दिनांक 22 अक्टूबर 2026 — जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक एवं निर्वाचन क्षेत्र के मतदान हेतु पोलिंग पार्टियों को लोकमंच पर ब्रीफिंग एवं निर्वाचन सामग्री आदि वितरण उपरांत कलेक्ट्रेट से सम्बन्धित मतदान केंद्रों हेतु रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राजीव कुमार राय भी मौजूद रहे।

Next

ब्लॉक पटियाली जिला कासगंज के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार ने कमीशन 10 % लेकर बता रहे है कि इसमें DDO, CDO, DM , माननीय मुख्यमंत्री तक की कमीशन को जाते हुए बता रहे है , पटियाली ब्लॉक में कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं किया जाता है अगर कोई कार्य कराना है तो इनको 10% देना होता है तभी कार्य होता है खंड विकास अधिकारी इस वीडियो में खुद कह रहे है कि 1 लाख पूरा लेकर आना तभी कार्य होगा यह वीडियो में धमकी साफ दे रहे है , वायरल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भाजपा का सूर्य अस्त होगा? मेरा भारतीय जनता पार्टी के संगठन से सवाल की पार्टी मैं कार्यकर्ता के बलिदान क्या कीमत????????
  • कश्यप समाज का कटु सच — विचारधारा से विमुखता और स्वार्थ की राजनीति!
  • ब्लॉक पटियाली जिला कासगंज के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार ने कमीशन 10 % लेकर बता रहे है कि इसमें DDO, CDO, DM , माननीय मुख्यमंत्री तक की कमीशन को जाते हुए बता रहे है , पटियाली ब्लॉक में कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं किया जाता है अगर कोई कार्य कराना है तो इनको 10% देना होता है तभी कार्य होता है खंड विकास अधिकारी इस वीडियो में खुद कह रहे है कि 1 लाख पूरा लेकर आना तभी कार्य होगा यह वीडियो में धमकी साफ दे रहे है , वायरल
  • एमएलसी द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान के लिए बागपत में 21 पोलिंग पार्टियां रवाना, 3 रिजर्व पार्टियां भी तैयार
  • बागपत दिनांक 22 अक्टूबर 2026 — जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक एवं निर्वाचन क्षेत्र के मतदान हेतु पोलिंग पार्टियों को लोकमंच पर ब्रीफिंग एवं निर्वाचन सामग्री आदि वितरण उपरांत कलेक्ट्रेट से सम्बन्धित मतदान केंद्रों हेतु रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राजीव कुमार राय भी मौजूद रहे।

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme