
बागपत 22 सितंबर 2026
बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने बताया कि बागपत कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के सहयोग से आज मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला महासचिव शरद तोमर ने अपनी टीम सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस नेता शरद तोमर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा तथा राहुल गांधी जी द्वारा आमजन, किसान और नौजवानों के हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया।
शरद तोमर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए वे अपने साथियों सहित पूरी निष्ठा से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि शरद तोमर व उनके साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी और जनहित के संघर्ष को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर मुख्यतया वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामपाल शर्म, जिला महासचिव आशु पंडित, जिला महासचिव सुशील कश्यप, सचिन शर्मा, चौधरी चयन सिंह, अनिल मास्टर, सावन, बादल कश्यप, प्रमोद पांचाल एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
निवेदक
रूबी कश्यप
जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जनपद बागपत
9837749557
22 सितंबर 2026