Spread the love

अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई एवं पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बागपत, 14 अक्टूबर 2025 – जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज बागपत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटल व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब न हो और सभी पत्रावलियों का निस्तारण तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध होने चाहिए, ताकि प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई और समुचित रख-रखाव पर भी विशेष जोर दिया और स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित आंतरिक निरीक्षण और समीक्षा के माध्यम से कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा ,डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×