एनसीआर क्षेत्र में 10 वर्ष से पुराने डीजल एवं 15 वर्ष से पुराने पेट्रोल वाहनों का संचालन प्रतिबंधित
पुराने वाहनों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
बागपत17 सितम्बर2026—
जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा तथा एनसीआर क्षेत्र में 10 वर्ष से पुराने डीजल एवं 15 वर्ष से पुराने पेट्रोल वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन एवं स्क्रैपिंग की कार्यवाही के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमे जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में निर्धारित अवधि पूर्ण कर चुके पुराने डीजल एवं पेट्रोल वाहनों का संचालन नहीं होना चाहिए। ऐसे वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने एवं अनुपयुक्त वाहनों की पहचान कर नियमानुसार उन्हें पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (RVSF) पर स्क्रैप कराने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे वाहनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा प्रवर्तन अभियान को और तेज किया जाए। वाहन स्वामियों को भी निर्धारित अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों को नियमानुसार स्क्रैप कराने के लिए जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकार यातायात को निर्देशित किया कि स्क्रप संबंधित 10 वर्ष व 15 वर्ष पुराने वाहनों के संबंध में समस्त थाना अध्यक्ष द्वारा भी जनपद के सभी थानों पर यह कार्यवाही की जाए कोई भी पुराना वाहन सड़कों पर नहीं चलना चाहिए जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहा हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार, यात्री कर अधिकारी संदीप जयसवाल ,यातायात सीओ पुलिस विभाग के नामित अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को आपसी समन्वय से अभियान चलाकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सूचना विभाग बागपत
Omdat spelers met een Cruks-registratie geweerd worden bij legale aanbieders, zoeken sommigen bewust een casino zonder cruks, wat echter grote risico's met zich meebrengt.