बागपत में 14 साल की किशोरी की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
बागपत में 14 साल की किशोरी की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
बागपत में 14 साल की किशोरी की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
काठा हाईवे किनारे मिला जला हुआ शव 14-15 वर्षीय परी का निकला। पुलिस ने करीब 25 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए अमन सागर और उसकी पत्नी रचना को लोनी-बागपत बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, परी अमन के परिवार के संपर्क में थी और उसके घर के काम व बच्चे की देखभाल करती थी। शक और विवाद के चलते अमन और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर गला दबाकर परी की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर स्कूटी से काठा हाईवे किनारे फेंका और पेट्रोल से जला दिया।
पुलिस ने 500-600 CCTV फुटेज और 1500-2000 वाहनों की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गई है।
खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹50 हजार का पुरस्कार दिया गया है।