बस्ती में तैनात दारोगा सूर्यप्रकाश सिंह (57) हनीट्रैप का शिकार हुए.
ब्लैकमेलिंग से आहत दारोगा जी ने अपने कमरे में अंगोंछा से फंदा लगाया और सुसाइ़ड कर लिया.
पुलिस ने CDR के आधार पर जांच आगे बढ़ायी तो प्रियंका चौधरी का पता चला. प्रियंका चौधरी के पति की मौत हो चुकी थी. प्रियंका और सूर्यप्रकाश सिंह के बीच अति-आत्मीय रिश्ते थे. दोनों के अंतरंग तस्वीरें और वीडियो प्रियंका के पास थे. आरोप है कि वह दारोगा सूर्यप्रकाश को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी. ब्लैकमेलिंग जब हद पार कर गयी तो सूर्यप्रकाश ने जान दे दी.
पुलिस ने प्रियंका चौधरी, उसके पिता और एक वकील को हिरासत में लिया है.