आज बरेली (महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी) में आयोजित निषाद पार्टी के ‘मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन’ में आगमन पर परम पूज्य महर्षि कश्यप, स्वाभिमानी निषादराज और वीर एकलव्य के आदर्शों पर चलने वाले जांबाज सिपाहियों व जुझारू समाज ने जिस आत्मीयता और भारी उत्साह के साथ मेरा भव्य स्वागत किया, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। कार्यक्रम में उमड़े राष्ट्रभक्त समाज के असीम उत्साह और संकल्प को देखकर यह स्पष्ट है कि हमारी वैचारिक क्रांति अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।
मंच से प्रबुद्धजनों और बूथ योद्धाओं से संवाद करते हुए मैंने यह स्पष्ट संदेश दिया कि पूर्व की अवसरवादी व्यवस्थाओं ने जिस मछुआरा, नाविक, बिंद, कश्यप, केवट और निषाद समाज को केवल वोट बैंक समझकर राजनीतिक अंधकार में धकेला था, आज वही समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की हुंकार भर रहा है। हमारा संकल्प स्पष्ट है— समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और हमारे न्यायपूर्ण अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण के हक को हासिल करना।’मिशन 2027′ की नींव हमारे बूथ और सेक्टर स्तर के मजबूत सिपाही हैं।
बरेली मंडल के एक-एक कार्यकर्ता ने आज प्रत्येक बूथ को अभेद्य किला बनाने का जो दृढ़ संकल्प लिया है, वह विरोधियों के हर छलावे को ध्वस्त करने के लिए पर्याप्त है।
संगठन की यह एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
एक सोच, एक शपथ, एक लक्ष्य – हर बूथ पर निषाद राज!
#DrSanjayNishad #NishadParty #BareillySammelan #Mission2027 #BoothShakti #SocialJustice #JanSamvad