नेपाल पुलिस के अनुसार चितवन में सबसे अधिक 459 लोगों की मौतें हुई हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व में 318, नवलपरासी पश्चिम में 308, नुवाकोट में 215, रसुवा में 160, गोरखा में 72, धाडिंग में 60 और तनहु में 38 लोगों की मृत्यु हुई है।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, कल शाम तक 5083 लोग लापता थे। पीड़ितों की पहचान के लिए नेपाल में डीएनए जांच भी शुरू कर दी गई है।