Spread the love

इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित ट्रेड शो में देखने को मिलेगी लघु उत्तर प्रदेश की झलक

सभी युवा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अवश्य जाए और उद्यमी बनने की प्रेरणा पाए

बागपत दिनांक 26 सितंबर 2025 – ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण में जनपद बागपत के उद्यमी भी प्रतिभाग कर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं। इसमें आकृति ज्वेलक्राफ्टज़, लूम्स इंडिया, रजनी हेड्रान, बंसल टेक्सटाइल, ऋषभ टेक्सटाइल, एम्ब्रोसिया बीकीपिंग, सिद्धनाथ इंटरनेशनल, खेकड़ा हैंडलूम और कैरिवेल कंपनी सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। ट्रेड शो में गृहसज्जा के उत्पादों के अलावा बागपत का शहद, ज्वेलरी, डेकोरेटिव और पैकेजिंग उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इस बार दर्जनों देशों के सैकड़ों खरीदार इस प्रदर्शनी में आ रहे है।

एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत बागपत के उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें बड़ौत का रिम-धुरा, एक्सल, नट बोल्ट, हुक और कल्टीवेटर, रोटावेटर, मल्टीक्राप थ्रेसर, सीड ड्रिल, सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, डिस्क हैरो समेत कई कृषि यंत्र शामिल हैं। साथ ही, जीआइ टैग वाले बेडशीट, पर्दे, तौलिया, कुशन कवर और कपड़े के बैग भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

ट्रेड शो में यूपी की सांस्कृतिक धरोहर की झलक और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मंच स्थानीय उद्यमियों और युवा कारीगरों को वैश्विक पहचान देने, रोजगार सृजन और निर्यात के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शुभारंभ दिवस पर ट्रेड शो का हिस्सा बने जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने बताया कि ट्रेड शो में जाकर लघु उत्तर प्रदेश की एक जीवंत झलक देखी जा सकती है। यहां विभिन्न विभागों, कंपनियों, उद्यमों, स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स लगे हैं। विशेष रूप से बागपत के उत्पादों को एक विशेष स्टॉल में प्रदर्शित किया गया है, जो जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ट्रेड शो का भ्रमण करें और उद्यमिता की प्रेरणा लेकर लौटें। राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित अमन कुमार ने कहा कि उन सभी युवाओं को यह ट्रेड शो देखना चाहिए जो अपना उद्यम शुरू करना चाहते हैं। यहां आकर युवा सीएम यूथ कॉन्क्लेव जैसे कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते है और साथ ही युवा उद्यमियों से व्यवसाय के गुर सीख सकते है।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×