Spread the love

महत्वपूर्ण:-माननीय कुलपति जी के कुशल नेतृत्व में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद अपनी स्थापना के अल्पकाल में ही स्काउट गाइड संस्था से सबसे पहले और सबसे कम समय में “विश्वविद्यालय जिला संस्था” के रूप में सम्बद्ध होने वाला प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।

प्रदीप कुमार कश्यप, 9.6.26, मुरादाबाद।

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद को भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा “विश्वविद्यालय जिला संस्था” के रूप में भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा दिनांक 6 जून, 2026 को सम्बद्धता/मान्यता प्रदान कर दी गई है। आज भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रादेशिक संगठन कमिश्नर श्री मयंक शर्मा जी द्वारा सम्बद्धता संबंधी प्रमाणपत्र गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के माननीय कुलपति जी को प्रदान किया गया।

संयुक्त प्रादेशिक संगठन कमिश्नर श्री मयंक शर्मा जी द्वारा बताया गया कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि माननीय कुलपति जी के कुशल नेतृत्व में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद अपनी स्थापना के अल्पकाल में ही स्काउट गाइड संस्था से सबसे पहले और सबसे कम समय में “विश्वविद्यालय जिला संस्था” के रूप में सम्बद्ध होने वाला प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।

इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी जी द्वारा गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के क्षेत्राधिकार में आने वाले समस्त सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों में रोवर्स एवं रेंजर्स दलों के गठन, पंजीकरण नवीनीकरण तथा गतिविधियों के संचालन, सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार को निर्देश दिए।

माननीय कुलपति महोदय द्वारा प्रादेशिक मुख्यालय की विभिन्न योजनाओं को विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों में क्रियान्वयन करने हेतु रोवर्स एवं रेंजर्स के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। माननीय कुलपति महोदय द्वारा स्काउटिंग गाइडिंग कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय चरित्र एवं राष्ट्रवाद की भावना के संचार को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति जी ने विश्वविद्यालय जिला संस्था का बैंक खाता खुलवाने, सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों के दलों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण जिला संस्था के माध्यम से ही कराने, रोवर्स एवं रेंजर्स लीडर्स के प्रगतिशील शिक्षण एवं प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन करने, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर रोवर-रेंजर गतिविधियों के प्रभावी संचालन, विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त शिक्षण संस्थानों में रोवर्स एवं रेंजर्स इकाइयों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण, युवाओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रोवर-रेंजर आंदोलन को सशक्त बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा।

इस दौरान माननीय कुलपति जी जी ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि विश्वविद्यालय जनपद को बेहतर ढंग से स्थापित करने, सम्बद्ध कराने एवं रोवर-रेंजर गतिविधियों को प्रभावी बनाने, स्काउट-गाइड गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक सहयोग, समन्वय एवं गुणवत्तापूर्ण रोवर-रेंजर कार्यक्रमों के संचालन पर जोर दिया।

कुलसचिव श्री गिरीश कुमार द्विवेदी जी द्वारा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर रोवर-रेंजर गतिविधियों के प्रभावी संचालन, अधिकाधिक नवीनीकरण एवं पंजीकरण सुनिश्चित करने, स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार, रोवरिंग-रेंजरिंग को सुदृढ़ बनाने तथा प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से मंथन करने एवं नियमानुसार अनुपालन करने पर जोर दिया तथा स्काउटिंग गाइडिंग कार्यक्रमों के लिए हर संभव सहयोग एवं सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

इस अवसर पर संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री मयंक शर्मा ने विश्वविद्यालय जनपद में रोवर-रेंजर इकाइयों को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए चीफ कमिश्नर फैलोशिप, युवा तरंग महोत्सव, बी.एस.जी. छात्रवृत्ति योजना, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा उत्तर प्रदेश स्काउट केयर के अंतर्गत ब्लड डोनर डायरेक्टरी निर्माण अभियान जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

संयुक्त प्रादेशिक संगठन कमिश्नर श्री मयंक शर्मा जी द्वारा बताया गया कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि माननीय कुलपति जी के कुशल नेतृत्व में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद अपनी स्थापना के अल्पकाल में ही स्काउट गाइड संस्था से सबसे पहले और सबसे कम समय में “विश्वविद्यालय जिला संस्था” के रूप में सम्बद्ध होने वाला प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।

सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, मुरादाबाद मंडल श्री बृजेश कुमार ने रोवर-रेंजर गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने वाले कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष बल दिया तथा सभी महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता एवं कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार करने का आग्रह किया।

स्काउट गाइड संस्था के प्रादेशिक मुख्यालय से आए पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय जनपद को सुदृढ़ एवं सक्रिय रूप से स्थापित करने, महाविद्यालयों में रोवर-रेंजर प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संचालित चीफ कमिश्नर फैलोशिप (विश्वविद्यालय जनपद), युवा तरंग महोत्सव, बी. एस.जी. छात्रवृत्ति योजना रोवर और रेंजर और वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं उत्तर प्रदेश स्काउट केयर के माध्यम से ब्लड डोनर डायरेक्टरी निर्माण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा स्काउट-गाइड,रोवर-रेंजर गतिविधियों को नई दिशा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के संचालन एवं अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

विश्वविद्यालय रोवर-रेंजर नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर रोवर-रेंजर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी सम्बद्ध संस्थाओं के सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित कराई जाने हेतु आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा रोवर-रेंजर गतिविधियों के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के संचालन एवं अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक सहयोग, समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई।

स्काउट एवं गाइड संस्था की विश्वविद्यालय नेतृत्व के प्रति विश्वास एवं क्षमता दृष्टि में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग, शासन- प्रशासन एवं स्काउट गाइड संस्था की सम्पूर्ण अपेक्षाओं के अनुरूप रोवर्स एवं रेंजर्स की गतिविधियों, कार्यक्रमों आदि को संपन्न कराया जाएगा। इस हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर रोवर्स एवं रेंजर्स प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा जिसके माध्यम से विभिन्न शेष रह गई औपचारिकताओं को पूर्ण कर सम्पूर्ण रूप में एवं नियमानुसार विश्वविद्यालय जिला संस्था के पदाधिकारियों का नामांकन कराते हुए विश्वविद्यालय स्तरीय संस्था का गठन शीघ्र ही किया जाना प्रस्तावित है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री गिरीश कुमार द्विवेदी जी, परीक्षा नियंत्रक श्री अमृतलाल जी, सहायक कुलसचिव श्री अमित कौशिक, श्री सुनील कुमार जी, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर श्री बृजेश कुमार जी, नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×