Spread the love

सभी विद्यालयों में इनवर्टर लगाए जाने के दिए निर्देश

एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी, टीकाकरण कराना जरूरी

बागपत 27 अप्रैल 2026 —-जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, स्मार्ट क्लास संचालन एवं टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास नियमित रूप से संचालित रहें। बागपत व बड़ौत क्षेत्र के विद्यालयों में संचालित संगीत कक्षाओं को भी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत नामांकन की स्थिति की समीक्षा की गई। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 2710 आवेदनों में से 1240 का चयन किया गया, जिनमें से 935 विद्यार्थियों का प्रवेश कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में निर्धारित 19 मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक विद्यालय में इनवर्टर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि जनपद को 15,800 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है, जो भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टीकाकरण के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, बड़ौत सहित अन्य विद्यालयों में अभियान को सक्रिय रूप से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, जो विद्यालय इस कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद करती है। समय पर टीकाकरण महिला वर्ग को इस गंभीर बीमारी के जोखिम से सुरक्षित रखने में सहायक है।सही जानकारी अपनाएं, जागरुक समाज का निर्माण करे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति सरकार पूरी तरह गंभीर है। सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण कार्यक्रमों का लाभ उठाएं और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राहुल वर्मा, अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर सुरुचि शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपने अखबार या पत्रिका (Print Media) को केंद्रीय संचार ब्यूरो (Central Bureau of Communication – CBC) से जोड़ने यानी एम्पैनलमेंट (Empanelment) कराने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है।इसके माध्यम से आपके अखबार को सरकारी विज्ञापन मिलने की प्रक्रिया शुरू होती है।जरूरी शर्तें और प्रक्रिया RNI / PRGI रजिस्ट्रेशन: आपके समाचार पत्र के पास प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (PRGI / RNI) का वैध पंजीकरण होना चाहिए।नए नियमों के तहत प्रेस सेवा पोर्टल के जरिए प्रक्रिया पूरी की जाती है।आधिकारिक वेबसाइट: सीबीसी से जुड़ने या आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय संचार ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट https://cbcindia.gov.in पर जाना होगा।ऑनलाइन आवेदन विंडो: सीबीसी समय-समय पर नए प्रकाशनों (Publications) के एम्पैनलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। जब पोर्टल पर आवेदन विंडो खुली हो, तब आप वेंडर या पब्लिशर पोर्टल पर जाकर अपने अखबार के कागजात और डिटेल्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं। बिना किसी एजेंट के सतर्क रहें:सीबीसी स्पष्ट करता है कि एम्पैनलमेंट पूरी तरह से पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर होता है। इसके लिए किसी भी एजेंट या बिचौलये को रिश्वत या कमीशन न दें।लेटेस्ट अपडेट्स और आवेदन फॉर्म भरने के लिए सीधा CBC Vendor Login / Website पर विजिट करें।

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×