Spread the love

बड़ौत में सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह: लोगों को मिली योजनाओं की जानकारी

प्रदर्शनी में दिखी विकास की तस्वीर, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक देकर किया सम्मानित

नए यूपी में तेजी से बदल रही बागपत की तस्वीर, योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहा बदलाव

बागपत, 18 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद बागपत में विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बड़ौत स्थित गांधी पार्क में “संकल्प से सिद्धि: सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि” थीम पर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन प्रदेश के बदलते स्वरूप और बीते वर्षों में हुए व्यापक विकास कार्यों की एक सशक्त झलक प्रस्तुत करता नजर आया। कार्यक्रम का उद्घाटन छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार एवं नगर पालिका परिषद बड़ौत की अध्यक्षा बबीता तोमर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का उत्सव बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहे, जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना सहित अनेक योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन स्टॉल्स पर पहुंचे लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और कई लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इन योजनाओं ने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। नगर पालिका अध्यक्षा बबीता तोमर ने भी कहा कि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों को योजनाओं की जानकारी सीधे मिल रही है।

कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की विशेष सहभागिता देखने को मिली, जहां विभाग की ओर से 10 से अधिक आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन स्टॉल्स के माध्यम से खादी उत्पादों, स्वरोजगार योजनाओं और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न पहल की विस्तृत जानकारी दी गई। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी माधवी सिंह की देखरेख में संचालित इन स्टॉल्स पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और उत्पादों में रुचि दिखाई। खादी और ग्रामोद्योग से जुड़ी योजनाएं आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, और इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में समर्थ स्पेशल स्कूल, बड़ौत के दिव्यांग बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉल्स पर बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पाद, कला कृतियां और उपयोगी वस्तुएं प्रदर्शित कीं, जिन्हें लोगों ने सराहा और खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया।

18 मार्च से 26 मार्च तक पूरे जनपद में एक उत्सव के रूप में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बड़ौत में आयोजित प्रदर्शनी 20 मार्च तक आयोजित होगी जबकि अन्य विकास खंडों में भी चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं ।

इन आयोजनों के तहत विभिन्न वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों के लिए कृषि एवं पशुपालन से जुड़े सम्मेलन, युवाओं के लिए रोजगार मेले और कौशल विकास कार्यक्रम तथा महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने वाले सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल सके और वे विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें ।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया। साथ ही, ओडीओपी योजना के तहत स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिससे क्षेत्रीय कारीगरों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस आयोजन में रोजगार और स्वरोजगार को भी विशेष महत्व दिया गया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं और उद्यमियों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की जानकारी दी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार रोजगार मेलों और ऋण वितरण कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं ।

प्रदर्शनी में जिले में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों और चल रही परियोजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है, जिससे आमजन को यह पता चल सके कि उनके क्षेत्र में किस प्रकार के बदलाव हुए हैं। सड़क, शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं और अन्य परियोजनाओं को प्रदर्शित कर विकास की गति को सामने रखा गया है । कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को कार्यक्रमों की निगरानी और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके ।
कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी द्वारा मुख्य अतिथि माननीय विधायक छपरौली डॉ अजय कुमार को स्मृति चिन्ह के रूप में चरखा भेंट किया गया, जो स्वदेशी, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक बना।
आने वाले दिनों में जनपद के विभिन्न हिस्सों में होने वाले ऐसे कार्यक्रम इस विकास यात्रा को और व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, अधिशासी अधिकारी बागपत केके भड़ाना अधिशासी अधिकारी बड़ौत मनोज रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×