Spread the love

योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी रखे अधिकारी, स्वयं फील्ड में निरीक्षण पर भी जाएं अधिकारी

एआरटीओ के कार्यों की प्रशंसा और जीएमडीआईसी से की नाराज़गी व्यक्त की

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में कम प्रदर्शन वाले विभागों को किया सचेत, सुधार के दिए निर्देश

एक पोर्टल पर हो सभी विभागों व अन्य की जानकारी

बागपत 16 मार्च 2026 — शासन से जनपद नोडल अधिकारी के रूप में नामित आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यो और प्रमुख सरकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक की। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति सुनिश्चित करना के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव ने फरवरी माह में कम रैंकिंग वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग कमजोर रही है, वह अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएँ और सभी योजनाओं में विभागीय समन्वय बेहतर बनाएँ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त की कि जिले में मार्च 2026 तक 1880 लक्ष्यों में केवल 1123लाभार्थियों तक ही योजना के अनुदान का लाभ पहुंचा है। उन्होंने योजना की सी श्रेणी रैंकिंग पर चिंता जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का प्रचार-प्रसार तेज किया जाए और लाभार्थियों को योजना की पूरी जानकारी समय पर दी जाए। उन्होंने बैंक लोन स्वीकृति में आई शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि योजना में तेजी आए। इस में 2 किलोवॉट तक के सोलर पैनल की लागत ₹1.25लाख है, जिसमें ₹90,000 की सब्सिडी दी जाती है। यह सोलर पैनल एक परिवार के चार पंखे और चार लाइट ,फ्रीज,चलाने के लिए पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध कराता है।
प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के संबंध में भी संबंधित अधिकारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उपयुक्त उद्योग से नाराजगी व्यक्त की योजना का व्यापक प्रचार प्रसार और योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है इसमें सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि मेलों के माध्यम से भी योजना का लाभ पहुंचाया जा सकता है सरकार युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए संकल्पित है अधिकारी सरकार के विजन के अनुसार कार्य करें।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की अधिकारी फील्ड में निकल कर कार्यों की व्यवस्था देखें आम आदमी की जो समस्याएं है उन्हें समझें और उनका निस्तारण करें और संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब है उसमें सुधार किया जाए अधिकारी अपने लेवल पर कार्य को अच्छा करें जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा ऑटो मोड में कार्य सही हो जाना अधिकारी के कार्य शैली में नहीं आता है। उन्होंने आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से फोन पर बात की जाए शिकायतकर्ता की जो समस्या है उसकी समस्या का निस्तारण ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है बिजली के बिल को लेकर भी उन्होंने बिजली विभाग से नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि घर में मीटर चल नहीं रहा घर वाले बाहर हैं और बिजली का बिल निरंतर ज्यादा आता है ऐसी समस्या नहीं आनी चाहिए इस पर बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान दें।
उन्होंने उद्यान विभाग को ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो ड्रिगेशन योजना के अंतर्गत लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिए जाने के निर्देश दिए अब तक जनपद में 2000 किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है जिसकी प्रमुख सचिव ने जिला उद्यान अधिकारी से लिस्ट उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिए उन्होंने फैमिली आईडी के संबंध में जगह-जगह अभियान चलाकर कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों की फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए जिसमें अब तक जनपद में 32994 लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं इसमें एसडीएम और डीएसओ को भी कार्य करने के निर्देश दिए।
महिला बाल विकास विभाग को पोषण ट्रैक्टर के माध्यम से जो श्रेणी में विभाग की स्थिति अच्छी नहीं है उसे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसमें सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक से दो तीन बच्चे चिन्हित कर उन पर फोकस किया जाए और उनमें कितना इंप्रूवमेंट होता है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए बच्चों के स्वास्थ्य में बदलाव लाना ही विभाग का मुख्य उद्देश्य है।
समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कितना भव्य कार्यक्रम कराए जाने के लिए उनकी प्रशंसा की उन्होंने लोग निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जनपद में जो 274 परियोजनाएं 15 विभागों की संचालित है उनके निर्माण कर्ण की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए समय से मॉनेटरी होती रहे और जो सड़के टूट गई है उन्हें रिपेयर कराया जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी को साफ सफाई के निर्देश दिए उन्होंने कहा गांव, स्कूल में स्वच्छ साफ वातावरण होना चाहिए साफ सफाई के प्रति गंभीर रहे कर्मचारी प्रतिदिन गांव में जाकर सफाई करें और उसकी अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर फील्ड अक्सर मॉनिटरिंग करें परिवहन विभाग में C श्रेणी से जनपद ए श्रेणी में पहुंचा जिस पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार की प्रमुख सचिव जनपद नोडल अधिकारी ने प्रशंसा की की ऐसे युवा अधिकारियों के में अगर संकल्प है तो वह ग्रेडिंग ही नही जनता को भी लाभ पहुंचा सकते हैं।
उन्होंने आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा की उन्होंने कहा कि मरीज के साथ वार्तालाप करनी चाहिए उसके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तो स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन बिल्कुल आएगा उन्होंने यह भी निर्देश दिए की समझाने से मरीज को स्वास्थ्य के प्रति आराम महसूस होता है इसलिए जो भी कार्य विभाग करें अच्छा करें मन लगाकर करें और डिजिटल कारण में भी इसकी कार्य योजना बनाई जाए जिससे कि मरीजों को अधिक से अधिक लाभ दिया जा सके और आयुष्मान को आम व्यक्ति तक पहुंचाना उसके प्रति विश्वास बनाना विभाग का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए।
प्रमुख सचिव ने जिले की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के लाभार्थियों तक सभी सुविधाएँ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचें और आयोजन में किसी प्रकार की अनियमितता या विलंब न हो। इसके तहत शादी के अवसर पर मिलने वाली सरकारी सहायता और कार्यक्रमों का लाभ प्रत्यक्ष रूप से गरीब और पिछड़े वर्ग की कन्याओं तक सुनिश्चित किया जाए। प्रमुख सचिव ने कानून व्यवस्था के कार्यों की भी समीक्षा बैठक की और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए 112 की कॉल पर प्रशंसा व्यक्त की प्रदेश में टॉप 10 सूची में बागपत रहता है। ठगी करने वालो पर कार्यवाही की जाए। ओ साइबर सेल का पोर्टल अपडेट रहना चाहिए साइबर सेल पर लगाम लगाई जाए ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी राहुल वर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×