भूमि का पूर्व में सीमांकन कराया जा चुका है तथा सीमा स्तंभ स्थापित हैं
बागपत 13 मार्च 2026—तहसील बड़ौत के अंतर्गत ग्राम कुर्डी के निकट उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के किसानों के मध्य कृषि भूमि को लेकर उत्पन्न विवाद के संबंध में आज उत्तर प्रदेश के बागपत एवं हरियाणा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान दोनों राज्यों के राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित भूमि का स्थल पर भौतिक सत्यापन किया गया तथा दोनों पक्षों के किसानों की बात सुनी गई और उन्हें संबंधित समस्याओं का सरलता से समाधान किया गया ।इस दौरान यह पाया गया कि संबंधित भूमि का पूर्व में सीमांकन कराया जा चुका है तथा सीमा स्तंभ (Boundary Pillars) स्थापित हैं।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में उपजिलाधिकारी बड़ौत भावना सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में बागपत प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए हरियाणा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस पहल के माध्यम से दोनों पक्षों के किसानों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके पश्चात किसानों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता स्थापित हुई है।
दोनों पक्षों को स्थापित सीमा स्तंभों का सम्मान करते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
सूचना विभाग बागपत