Spread the love

बागपत 10 मार्च 2026—जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के संबंध में जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा भूजल स्तर को सुधारने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख सरकारी भवनों में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित की जाए तथा शील्ड कैप्चर लगाए जाने की प्रक्रिया को भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन किया जा सके।
जिसमे लघु सिंचाई विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 42 तालाब जीर्णोद्धार एवं 101 रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्राणाली की स्थापना की कार्य योजना पर विचार विमर्श कर स्वीकृति प्रदान की गई
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, ऐसे में जल संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने जनपद के तालाबों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि तालाबों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे वर्षा जल का संचयन बेहतर ढंग से हो सके।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जनपद में प्रस्तावित योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं तथा आमजन को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा , अमित कुमार अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, रजनीश कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग , बालगोविन्द यादव जिला कृषि अधिकारी , डालचन्द चन्देल सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई , श्री धीरज कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी , समस्त खण्ड विकास अधिकारी बागपत, सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

प्रेस नोट, जनपद बागपत में आगामी जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार, 20 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल 2746 प्रगणक एवं 447 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें 48 फील्ड ट्रेनरों द्वारा कुल 75 बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा।प्रशिक्षण के प्रथम दिन 20 अप्रैल को 20 बैचों में लगभग 800 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की तीनों दिन उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जो प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहेंगे, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जनपद में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण, जो 22 मई से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कार्य की गंभीरता और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विनीत कुमार उपाध्याय ने तहसील बागपत एवं नगर पालिका बागपत में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए फील्ड में आने वाली संभावित कठिनाइयों और उनके समाधान के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की प्रतिनिधि शिप्रा गुप्ता द्वारा भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना 2027 से संबंधित प्रमुख अवधारणाओं के साथ-साथ HLO ऐप के उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिससे कार्य को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित किया जा सके।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की अपील की है।

जो कश्यप समाज के लीडर समाजवादी पार्टी तलवे चाट रहे हैं दाढ़ी और कुर्सी बढ़ा रहे हैं देखो किस प्रकार से समाज का अपमान हो रहा है जितने भी कश्यप समाज के लीडर हैं चाहे वह सपा में हो भाजपा में हो चाहे कांग्रेस में हो वो केवल उसी पार्टी की भाषा बोलेंगे जिस पार्टी में हैं वह समाज की भाषा कभी नहीं बोलेंगे जिस दिन समाज की भाषा बोली उसी दिन पार्टी से बेदखल कर दिया जाएगा तो ऐसे समाज के लीडर समाज की हिस्सेदारी के लिए नहीं लड़ रहे हैं अपनी कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं लेकिन समाज के लोग भी जान चुके हैं समाज के लोग भी अब इन लीडरों के कुर्सी में जंग लगने का काम करेंगे और इतनी जंग लगाएंगे इतनी जंग लगाएंगे की आने वाले समय में ऐसी कुर्सियों की तरफ हो कोई देखेगा नहीं और इन लीडरों के कुर्सी की जंग लग जाएगी और कुर्सी गिर जाएगी तभी समाज आगे बढ़ेगा जय हिंद जय भारत जय भीम नमो बुद्धाय

×