Spread the love

मा0 प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत तथा मेरठ मैट्रो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति के सामर्थय का बनी प्रतीक, ट्रेन आपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकतर कार्यों में हमारी बेटियां कार्यरत-मा0 प्रधानमंत्री

भारत मैट्रो के मामले में बन चुका दुनिया का तीसरा बडा नेटवर्क-मा0 प्रधानमंत्री

उ0प्र0 की धरती श्रम, सृजन की धरती, यहां के किसान, पशुपालक, छोटे लघु उद्यमी, बुनकर-शिल्पकार सभी विरासत और विकास के मंत्र को कर रहे साकार-श्री नरेन्द्र मोदी

हमारी सरकार के लिए देश का विकास, यूपी का विकास सर्वोपरि-मा0 प्रधानमंत्री

योगी जी के नेतृत्व में यूपी बन रहा देश का बडा मैन्यूफैक्चरिंग हब-मा0 प्रधानमंत्री

पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माताः योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा, एआई समिट में वैश्विक नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जमकर की सराहना

सीएम ने कहा कि अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से दिखती है भारत की ताकत, मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री ने मेरठ मेट्रो से की यात्रा, छात्र-छात्राओ से किया संवाद

 मेरठ 22.02.2026---आज रैली ग्राउंड मोहिउद्दीनपुर मेरठ में मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत खंड (05 कि0मी0) मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत खंड (21 कि0मी0) के उद्घाटन के साथ दिल्ली-मेरठ नमो भारत के सम्पूर्ण कॉरिडोर एवं मेरठ मैट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 कि0मी0) का उद्घाटन/लोकार्पण किया। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत तथा मेरठ मैट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मा0 प्रधानमंत्री ने मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ संग मेरठ साउथ से शताब्दी नगर तक मेट्रो में सफर भी किया। मा0 प्रधानमंत्री ने मेट्रो में दिव्यांग बच्चों, स्कूली बच्चों, मेडिकल छात्रों व अन्य लोगों से संवाद भी किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने मा0 प्रधानमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। देश को समर्पित उक्त ऐतिहासिक परियोजनाओ की डाक्यूमेंटी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। 

 मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बाबा औघडनाथ की पावन धरती व मेरठ की क्रांति धरा पर आज विकसित उ0प्र0 विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। उन्होने कहा कि आज एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल व मैट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी ये उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मैट्रो और टिविन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का संचालन विकसित होते और बदलते भारत की तस्वीर है। उन्होने कहा कि हमारी कार्य संस्कृति यह है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाये उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर दिया जाये। अब परियोजनाएं पूर्व की तरह लटकती नहीं है। नमो भारत व मैट्रो सेवा दोनो का शिलान्यास करने का अवसर मुझे मिला और आज ही मुझे इनका लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि मेरठ मैट्रो में सफर किया इस दौरान मेरी स्कूल, कालेज के अनेक युवाओ से और अन्य यात्रियो से बातचीत हुई है सबका यही कहना था कि इतने शानदार काम की उन्होने कल्पना भी नहीं की थी। महिलाओ से हुई वार्ता के बारे में बताते हुये उन्होने कहा कि 11 वर्ष पूर्व यहां डर और भय का माहौल होता था अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ लोगो को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है। उन्होने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति के सामर्थय का प्रतीक भी बनी है। इसमें ट्रेन आपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकतर कार्यों में हमारी बेटियां ही कार्यरत है। 

मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा कि मेरठ की इस धरती से उनका एक विशेष नाता रहा है। वर्ष 2014, 2019 तथा वर्ष 2024 के लोकसभा के चुनाव के लिए मेरठ से ही चुनावी सभाओ की शुरूआत हुई। मेरठ के किसानो, उद्यमियो, लघु उद्योग से जुडे श्रमिक, कारीगर, दुकानदारो ने मुझे हमेशा बहुत आशीर्वाद दिया है। 2014 से पूर्व भारत में मैट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था जबकि आज देश के 25 से ज्यादा शहरो में मैट्रो चलने लगी है। उन्होने कहा कि आज भारत मैट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बडा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई शहरो में मैट्रो पर काम चल रहा है। बीते 11 वर्षों में देश के दर्जनो शहरो तक मैट्रो पहुंची है। हमारी सरकार ने देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढाया। देश में यह पहली बार हो रहा है जब एक ही स्टेशन से एक ही टै्रक पर नमो भारत और मैट्रो रेल चलेगी, यानि एक ही प्लेटफार्म से आप शहर के भीतर भी यात्रा कर पायेंगे और उसी स्टेशन से सीधे दिल्ली भी आ-जा सकते है, इससे मेरठ के हजारो यात्रियो को फायदा होगा, जो पढाई, नौकरी व अन्य कामकाज के लिए रोजाना दिल्ली आते-जाते है। पश्चिमी यूपी में नये-नये एक्सप्रेसवे, डेडीक्रेटेड फ्रेट कोरिडोर बन रहे है जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है ये प्रोजेक्ट जब बनते है तब भी रोजगार मिलते है और बाद में नये उद्योग लगते है नये कारोबार आते है उससे भी नये रोजगार पैदा होते है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 की यह धरती श्रम की धरती हैं, यह सृजन की धरती है यहां के किसान हो, पशुपालक हो, छोटे लघु उद्यमी हो बुनकर शिल्पकार हो ये सभी विरासत और विकास के मंत्र को साकार कर रहे है।

 उन्होने कहा कि दुनिया के लोगो के मन में भारत के प्रति बहुत आशावान है, दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे है। आज विकसित देश भारत के साथ जुडने के लिए उत्सुक है, क्योकि उनको भारत के विकास में अपना भविष्य दिखता है, उनको भारत की युवा शक्ति में उम्मीद दिखती है। आज दुनिया को लगता है कि भारत वो ताकत है जो इक्कीसवीं सदी की चुनौतियो का समाधान दे सकता है। लघु एवं कुटीर उद्योगो को इन समझौतो का बडा लाभ होने वाला है। मेरठ सहित यह पूरा क्षेत्र लघु उद्योगो का है, एमएसएमई का बहुत बडा सैक्टर है। उन्होने कहा कि इस वर्ष केन्द्र सरकार के बजट में लघु उद्योगो के लिए 10 हजार करोड रूपये के विशेष फंड की घोषणा की गई है, जिससे यूपी के एमएसएमई इकाईयो को बढाने में और प्रगति होगी। उन्होने कहा कि बजट में हमने कपडा उद्योग के लिए, बुनकर समाज के लिए, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज रोजगार योजना की घोषणा की है इससे खादी, हैण्डलूम, हस्तशिल्प को विश्व बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। पहले छोटे कारीगर केवल रूपये 10 लाख तक का सामान कोरियर से भेज सकते थे अब यह सीमा पूरी तरह से हटा दी गई है। इससे मेरठ सहित यूपी के सभी बुनकर और अन्य छोटे उद्यमी ऑनलाईन ऐप के माध्यम से अमेरिका या यूरोप के ग्राहको को भी अपने प्रोडक्ट आसानी से बेच पायेंगे। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र ने चौ0 चरण सिंह जी के विजन को देखा है, हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौ0 चरण सिंह जी को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। सरकार उनके विजन पर चलते हुये किसानो की आय बढाने का लगातार काम कर रही है, इसके लिए फूड प्रोसेसिंग पर बहुत बल दिया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि का पैसे से किसान लाभान्वित हो रहे है। अब तक यूपी के किसानो को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 95 हजार करोड रूपये मिल चुके है। इसमे मेरठ के किसानो को भी लगभग 800 करोड रूपये मिले है। 

उन्होने बताया कि भारत में दुनिया का सबसे बडा एआई सम्मेलन हुआ। दुनियाभर के 80 से अधिक देशो के प्रतिनिधि व दुनिया के करीब 20 देशो के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुये। उन्होने कहा कि हमारी सरकार के लिए देश का विकास, यूपी का विकास सर्वोपरि है। 10 वर्ष पूर्व मेरठ के दंगे, पश्चिमी यूपी में क्रिमिनलो की गैंग, खराब सडके, बिजली की कटौती और पिछडेपन की परिस्थितियां चर्चा में रहता था। पश्चिमी यूपी के अपराध पर फिल्मे बनती थी, लेकिन आज यूपी को विकास के लिए जाना जा रहा है, आज यूपी को ब्रहमोस, मोबाइल फोन बनाने, एयरपोर्ट बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होने कहा कि मेरठ में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पर जीरो ट्रॉलरेंस के तहत कार्यवाही हो रही है। जब कानून व्यवस्था सुधरती है तो व्यापार, कारोबार दुकानदारी के लिए भी माहौल बनता है, इसलिए आज यूपी की अर्थव्यवस्था में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। योगी जी के नेतृत्व में यूपी देश का बडा मैन्यूफैक्चरिंग हब बन रहा है। उन्होने बताया कि सेमीकंडक्टर फैक्ट्री के बनने से यूपी का सामर्थय और ज्यादा बढ जायेगा, इससे यहां नये निवेश, नये रोजगार के लिए अदभुत संभावनाएं बनेगी। सरकार यूपी को देश की सबसे बडी इकोनोमी बनाने के लिए काम करती रहेगी। यूपी विकसित होगा तो भारत विकसित होगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम के ‘विकसित भारत’ विजन की वैश्विक नेता भी जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का लाभ गरीब-वंचित, अन्नदाता किसान, महिला व युवा समेत समाज के हर तबके को मिलना सुनिश्चित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए कहा कि पूरे देश के विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री जी करते हैं, उतनी तो कोई मंत्री अपने विभागीय कार्यों की भी नहीं करता। सीएम योगी रविवार को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा होली से ठीक पहले नमो भारत ट्रेन के साथ मेरठ मेट्रो का भी उपहार दिया जा रहा है। यह उपहार विकसित भारत की उस नींव को सुदृढ़ करने का नया माध्यम है, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से भारत की ताकत दिखती है। पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी। इसे तय करने में चार से पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ती थी। दिल्ली दूर है, यह मानते हुए लोग थक-हार कर बैठ जाते थे और सोचते थे कि जाम में फंसना पड़ेगा। आज 12 लेन के एक्सप्रेसवे से दिल्ली व मेरठ जुड़े हैं। मेरठ से दिल्ली पहुंचने में मात्र 45-50 मिनट लगते हैं। आज प्रधानमंत्री जी ने नमो भारत रैपिड रेल व मेरठ मेट्रो का नया उपहार दिया है, जो इस दूरी को और घटा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में नमो भारत, वंदे भारत, अमृत भारत के माध्यम से अत्य़ाधुनिक-सुरक्षित तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं आज भारत की पहचान बन रही हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को ही गौतम बुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर के नए प्लांट का शिलान्यास किया है, यानी हमारा भारत आने वाले समय की चुनौतियों को देखते पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। 

सीएम योगी ने कहा कि पिछले दिनों नई दिल्ली में संपन्न इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इस समिट में वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री जी के विजन और उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने डिजिटल भारत की सफलता पर विस्तार से अपनी बात रखी। मैक्रों ने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया, जो दुनिया का कोई दूसरा देश नहीं बना सकता - 140 करोड़ लोगों की डिजिटल पहचान और वन हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिसने 50 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत की सुविधा प्रदान की। मैक्रों का कथन प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता साबित करता है, जिनके विकसित भारत विजन में वंचितों को वरीयता के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत हर तबके को प्राप्त हो रहा है। आज पूरी दुनिया का ध्यान डिजिटल इंडिया की ओर आकर्षित हुआ है। 

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति दृष्टिकोण विकसित भारत की उस आधारशिला का विजन है, जिसकी दुनिया में चर्चा है। देश में नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, मेट्रो का विस्तार, वंदे भारत, वाटरवे, एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सुविधा बहुत तेजी से फैली है। आज हर कोई इसकी ताकत को महसूस कर रहा है। इसके जरिए जीवन को आसान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने देखा है कि 2014 के पहले देश कैसे चलता था। हाल में ही प्रधानमंत्री ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मॉनीटरिंग करते हुए 50वीं बैठक की। इससे पहले बड़े प्रोजेक्ट्स की मॉनीटरिंग नहीं होती थी। आज विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री जी करते हैं, उतनी कोई मंत्री भी अपने विभागीय कार्यों की नहीं करता। अब देश में प्रगति नाम की आधुनिक व्यवस्था दिखाई दे रही है। प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री जी द्वारा आइडिया दिया जाता है। यह प्रधानमंत्री जी की कार्यशैली है कि दशकों से लंबित 85 लाख करोड़ की परियोजनाएं मात्र 10 वर्ष में धरातल पर उतरी हैं।

सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बने यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ही इसका शिलान्यास किया था। यह विश्वविद्यालय अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा, कक्षाएं गत वर्ष प्रारंभ हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री जी का खेल संस्कृति पर विशेष जोर है। मेरठ का ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) खेल आइटम ही है। सीएम योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी लगभग तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री जी ने ही उसका शिलान्यास किया था। आज प्रदेशवासियों की इच्छा है कि खेल विवि व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से हो। इसी तरह केंद्रीय कैबिनेट ने हाल में नोएडा मेट्रो के नए रूट को स्वीकृति दी है। सीएम ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि मेट्रो के नए रूट का शिलान्यास और तीन वर्ष में इसके तैयार होने के उपरांत इसका लोकार्पण भी आपके द्वारा हो। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की धरती भारत की पौराणिक-ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गवाह रही है। क्रांतिनायक धन सिंह गुर्जर, राव कदम सिंह, क्रांतिकारी शाहमल व मातादीन वाल्मीकि ने इसी धरा से भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान और भारत की आजादी की लड़ाई को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का शंखनाद किया था। 

इस अवसर पर मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास उद्यमिता, राज्यमंत्री शिक्षा भारत सरकार श्री जयंत चौधरी, मा0 राज्यमंत्री वित्त श्री पंकज चौधरी, मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनैतिक पेंशन उ0प्र0 श्री धर्मपाल सिंह, मा0 राज्यमंत्री जलशक्ति उ0प्र0 श्री दिनेश खटीक, मा0 राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा उ0प्र0 श्री सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी, मा0 सांसद मेरठ श्री अरूण गोविल, मा0 सांसद बिजनौर श्री चंदन चौहान, मा0 सांसद बागपत डा0 राजकुमार सांगवान, मा0 राज्यसभा सांसद डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मा0 विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल, मा0 विधायक सिवालखास श्री गुलाम मौहम्मद, मा0 एमएलसी श्री दिनेश गोयल, मा0 एमएलसी मा0 एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, श्री श्रीचंद शर्मा, मा0 एमएलसी श्री अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, डीजीपी उ0प्र0 राजीव कृष्ण, एडीजी भानु भास्कर, आयुक्त मेरठ मंडल भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×