बागपत ::- आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में बागपत पुलिस को लगातार चौथे महीने प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिले के सभी थाने भी प्रथम स्थान पर रहे हैं। एसपी सूरज कुमार राय ने सभी थानेदारों को आगे भी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का एसपी कार्यालय व थाना स्तर पर निस्तारण कराया जाता है। यहां से निस्तारण होने के बाद उन शिकायतों को लेकर पीड़ितों से शासन से फीडबैक लिया जाता है। उस फीडबैक के आधार पर नंबर मिलने पर रैंक जारी होती है। बागपत की पहले स्थिति काफी खराब थी, मगर अब लगातार जिला टॉप पर आ रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने इसकी मॉनिटरिंग शुरू की और थानेदारों को समस्याओं का सही से निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसका असर दिखने लगा और अब लगातार चौथे महीने बागपत जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला।
Related Post
जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation
Aug 31, 2026
subhashchand4