Spread the love

अनुष्का कश्यप/एजेंसी, 14.12., दिल्ली। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ रैली कर पार्टी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वाश खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हुए सभी ने संसद में देखा हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।

बागपत जनपद से भी जिलाध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ो छोटे बड़े वाहन दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में पहुंचे। पुरुषो के साथ महिलाओं की चार गाड़ियां भी बागपत जनपद से बागपत कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप के नेतृत्व में पहुंची। कांग्रेस प्रदेश सचिव अहमद हमीद, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, फैज, संदीप, आशु, निजारत, पवन आदेश मोनू, विनीत, गौरव, धर्मेंद्र तोमर, प्रियंका, अंजू, जेविंदर, उवेद, अनंत, आदि के साथ सैकड़ो कांग्रेसी भी दिल्ली पहुंचे।

प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोहन भागवत बयान कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये आरएसएस की विचारधारा है। मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य का मतलब नहीं है, केवल सत्ता जरूरी है। देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है। कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। ये लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। नोटबंदी, जीएसटी से छोटे व्यापारियों को मारा है। ये सबकुछ इसलिए हो रहा, क्योंकि वोट चोरी हो रही है। ये लोग वोट चोरी नहीं करते तो 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते। राहुल ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मनुस्मृति की विचारधारा देश को खत्म कर देगी। मोदी और शाह संविधान को खत्म कर रहे हैं। हिंदुत्व के नाम पर वो लोग गरीबों को गुलामी में रखना चाहते हैं। देश को आजादी कांग्रेस ने दिलाई, मोदी तब पैदा भी नहीं हुए थे।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह वोट चोरी करके चुनाव जीतते हैं, सब जानते हैं। कर्नाटक में लाखों वोट डिलीट हुए। महाराष्ट्र में जोड़े गए। चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। इस देश में सत्य की जीत होने वाली है। नफरत से नहीं, हिंसा से नहीं, सत्य अहिंसा के साथ मोदी शाह को हराएंगे। मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है।

हरियाणा के लोगों के हाथों से चुनाव चोरी किया गया है। ब्राजिल की महिला 22 बार वोट देती है। यूपी के लोग आकर वहां वोट करते हैं। इधर भी वोट करते हैं उधर भी वोट करते हैं। चुनाव आयोग ने हमें कोई जवाब नहीं दिया। एक महिला 200 बार वोट कैसे देती है। एक घर में 600-700 लोग कैसे हैं। संसद में अमित शाह के हांथ कांप रहे थे। मैंने अमित शाह को चैलेंज किया कि पीसी पर चर्चा करते हैं। देश की जनता सत्य को समझती है। इनके हाथ से जैसे ही सत्ता जाएगी इनकी बहादुरी भी चली जाएगी। ये दो तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हम सत्य को लेकर मोदी और शाह को आर एसएस की सरकार को भारत से हटाएंगे। वो वोट चोरी करते हैं। चुनाव के समय 10 हजार रुपए बांटते हैं। ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी के नाम याद रखिए, चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। जितनी भी इम्यूनिटी देनी है इनको दे दो, मोदी ने इनके लिए कानून बदला है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। आप मत भूलिए कि आप हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं बीजेपी के नहीं। हम इस कानून को बदलेंगे। आपके खिलाफ एक्शन लेंगे।

प्रियंका ने कहा कि वोट का अधिकार सबसे बड़ा है, सच्चाई आप देख रहे हैं। ये अधिकार आपसे लिया जा रहा है। राहुल 8000 किमी चले, न्याय के लिए चले। कांग्रेस की शक्ति ने हमें आजादी दिलाई। हम आपके वोट की रक्षा करेंगे, आपके अधिकारों को मजबूत करेंगे। हम लड़ते रहेंगे, कभी नहीं झुकेंगे, कभी नहीं रुकेंगे। ये एक चुनाव बैलट पर लड़ लें, तो एक चुनाव नहीं जीत पाएंगे। राहुल ने पीसी कर के हरियाणा कर्नाटक की बात बताई। बिहार में 65 लाख वोट काट दिए गए। आचार सहिंता के समय 10-10 हजार पहुंचाए गए। ये चुनाव चोरी ही। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते।

चुनाव आयोग के तीनों अधिकारी के नाम याद रखिएगा। पूरा विपक्ष कह रहा है कि चुनाव सही से नहीं हो रहे हैं। पूरे प्रोसेस को संदिग्ध बना दिया है। सारी संस्थाएं इनके सामने झुक गई हैं। बिहार में राहुल ने यात्रा की, फिर इन्होंने SIR कर दिया। अब यूपी में 3 करोड़ वोट काटे गए हैं। ये देश चुनवा आयोग के तीनों अधिकारी को नहीं भूलेगा। सरकार कोई भी इंतजाम कर ले इनको बचाने की ये नहीं बचेंगे। आज डॉलर 90 रुपए है। सरकार हर मुद्दे पर विफल है। जब डॉलर 60 रुपए पहुंचा तो थो मोदी रोते थे।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडाणी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया। देश के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं, बीजेपी के नहीं। कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पीएम मोदी बड़े-बड़े उधोगपतियों व राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं, लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये जीत नहीं सकते। पीएम ऑफिस के अधिकारी बेटिंग एप चला रहे थे, इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बर्बाद कर दिया।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इन लोगों ने ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करते हैं। गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इनको हटाना होगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे बेटे का आठ घंटे का ऑपरेशन होना था। मुझे घर से भी फोन आया कि आपको आना चाहिए, लेकिन जब देश के लिए जवान मर रहे हैं, इंदिरा-राजीव ने कुर्बानी दी, सोनिया ने सबकुछ त्याग दिया। मैं अपने बेटे के लिए इस लड़ाई को छोड़कर नहीं जा सकता। बेटे को कुछ भी हुआ कोई बात नहीं, मगर देश के लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए। हमें पीछे नहीं हटना है, पीछे हट जाएंगे तो मर जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। राहुल गांधी ने सबूतों के साथ इस मुद्दे को उठाया है। रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे तो मोदी कहीं नजर नहीं आएंगे। मोदी जीतने के बाद बहुत बड़ा भाषण करते हैं। हम हारे हैं, लेकिन हमारी विचारधारा जिंदा है। एक बार वो हारे तो उनका नामो-निशान नहीं मिलेगा। मैं केरल के लोगों को बधाई देता हूं, उन्होंने एनडीए को कुचल दिया।

खड़गे ने कहा कि बीजेपी हर बात पर प्रचार करती है। आप लोग अपनी सुरक्षा के लिए इन्हें हटाओ। बीजेपी के नेता नाटक करते हैं। वो कभी गरीबों से मिले नहीं हैं। जब संसद चलती है मोदी बाहर जाते हैं, संसद में नहीं आते हैं और ये राहुल पर सवाल करते हैं। जो राहुल ने पूछा उसका जवाब उन्होंने नहीं दिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को हमें मजबूत करना होगा। अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे, तो आपका नुकसान है उनका नहीं। अगर देश बचाना है तो आप अपने लिए खड़ें हों।

तेलंगाना सीएम रेवंथ रेड्डी ने कहा कि जब संविधान बनाया गया तो उसमें दलितों माइनॉरिटी के लिए वोट देने का हक दिया। आरएसएस ने इसका विरोध किया था। उसी विचारधारा के साथ नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाई। इसी संविधान को बदलने के लिए उन्होंने 400 सीट मांगी। उनकी 240 सीटें आने से संविधान बच गया। अब वो SIR के बहाने माइनॉरिटी के वोट काट रहे हैं। आज राहुल गांधी दलितों और माइनॉरिटी के साथ खड़ें हैं और मोदी-अमित शाह के खिलाफ लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि आज हम देश की सरकार को चुनौती देने के लिए साथ आए हैं। मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आपने जो संस्थाओं पर कब्जा किया हुआ है अब वो नहीं चलेगा। ये ताकत और पक्षपात से चुनाव जीतना चाहते हैं। दुनिया में भारत को लोकतंत्र का उदाहरण मानते हैं।

राहुल गांधी ने इतनी बर सबूत दिए लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जांच नहीं करी। हमें आंदोलन के लिए सड़क पर आना होगा। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। सैकड़ों बीएलओ ने आत्महत्या कर ली। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

गौरव गोगोई ने रैली में कहा कि वोट चोरी की गूंज हमने सदन के अंदर सुनी, चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली बन चुका है। सत्ता में बैठे लोग सुन लें कि उनकी चोरी को पकड़ने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेगा। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सदन में सरकार की आंख में आंख में डालकर उन्हें ललकारा। उनकी बातें सुनकर अमित शाह हड़बड़ा गए।

जब बीजेपी का 400 सीट का सपना विफल हो गया तो उन्होंने वोट चोरी शुरू की। उन्होंने फर्जी वोटर लिस्ट निकाली। अमित शाह के खास ज्ञानेश कुमार को कुर्सी पर बैठाया। हम हमेशा लोगों की आवाज बनते रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पीएम मोदी बड़े-बड़े उधोगपतियों व राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं, लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये जीत नहीं सकते। पीएम ऑफिस के अधिकारी बेटिंग एप चला रहे थे, इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बर्बाद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×