Spread the love

नितिन कुमार सिंह, 7.12, बागपत। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली इतिहास रचेगी। रविवार को बागपत में प्रदेश सचिव अहमद हमीद के आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। बिहार में भी चुनाव से पहले गलत तरीके से 65 लाख लोगों के वोट काट दिए गए हैं, इसलिए वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और लोगों के वोट चोरी कर मताधिकार से लोगों को वंचित कर रही है। एसआईआर को लेकर बीएलओ पर अधिक दबाव बनाया जा रहा है। इसकी वजह से बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। भाजपा को वोट चोरी करने से रोकने के लिए पार्टी विरोध कर रही है और सभी जानकारी जुटाई जा रहीं हैं, ताकि भाजपा का सच लोगों के सामने लाया जा सके। कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में 65 लाख वोट काटे गए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 25 लाख वोट फिर से जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली रैली में अधिक संख्या में लोग पहुंचे।

प्रेस वार्ता के बाद देर रात बागपत शहर के मेरठ रोड स्थित वात्स्यायन पैलेस में जनपद बागपत कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे। इसमें 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप से तैयारियों की जानकारी ली गयी।

जिलाध्यक्ष्य लव कश्यप ने समीक्षा बैठक में बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में बागपत जनपद से 500 से अधिक संख्या में कोंग्रेसी जायेंगे। महारैली की सभी व्यवस्थाओं का भी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि खेकड़ा तहसील के पास मवीकलां गांव में खाना आदि की व्यवस्था राखी गयी है। जनपद के सभी वाहन मवीकलां से महारैली के लिए मार्च करेंगे। सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांट कर तैयारियां की जा रही है। परिवहन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय प्रणाली को मजबूत पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। महारैली में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रदेश सचिव अहमद हमीद ने कहा कि यह माहरैली पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसकी तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेंगे। सभी बागपत जनपद कोंग्रेसी एक टीम की तरह महारैली को सफल बनाने हेतु कार्य कर रहे है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार जी ने कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह बागपत कांग्रेस में कुछ भी मन मुटाव नहीं है। सभी वर्तमान जिलाध्यक्ष लव कश्यप को पुराने कांग्रेसी सहयोग कर रहे और करंगे।

किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमबीर तोमर ने कहा कि कई बस और कई छोटी गाड़िया 14 दिसम्बर की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में जाएँगी। बड़ौत शहर अध्यक्ष रामहरि ने कहा कि जितनी सख्या पार्टी कहेगी उससे ज्यादा सख्या में कार्यकर्ता महारैली में जायेंगे। जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप ने बताया कि जनपद से काफी संख्या में महिलाएं भी महारैली में जाएँगी। रटोल नगर अध्यक्ष निजारत तोमर ने कहा कि रटौल नगर से दो बस कई छोटी गाड़िया महारैली में जाएँगी। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों, ब्लॉक और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और गांवों तथा कस्बों में लोगों को रैली के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी टीमों को सतर्क रहते हुए आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। बैठक के समापन पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव सैन ने पार्टी व पार्टी नेताओ के नारे भी लगवाए। कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएंगी।

इस मौके पर बरेली कोर्डिनेटर रेखा गुप्ता, नसीम खान, संजीव शर्मा, धर्मेंद्र तोमर, रामलाल कश्यप, मास्टर महबूब, राघवेन्दर, प्रियंका, अंजू देवी, आशु पंडित, पवन कश्यप, अरविन्द कश्यप, सलमान त्यागी, दुश्यंत, ब्रजपाल कश्यप, वाहिद, उबेदुल्ला, गौरव ढाका, विपिन, राहत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×