Spread the love

विशाल कश्यप, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले अभिनेता पद्म भूषण धर्मेंद्र कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। धर्मेंद्र को मिले थे पद्म भूषण समेत एक दर्जन से ज्यादा अवार्ड, फिल्मों में भी तोड़ा था खुद का रिकॉर्ड, धर्मेंद्र के निधन से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फिल्मों से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र वैसे तो पंजाब से हैं, मगर बहुत कम लोगों को पता है कि राजस्थान से भी उनका अनोखा रिश्ता है।

अभिनेता पद्म भूषण धर्मेंद्र कुमार ने राजस्थान के बीकानेर से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। बीकानेर सीट से वो भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हराया था। हालांकि, इसके बाद धर्मेंद्र ने सियासत से दूरी बना ली।

अभिनेता पद्म भूषण धर्मेंद्र कुमार ने 2004 में राजस्थान की बीकनेर सीट से राजनीति में कदम रखा था। बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे धर्मेंद्र ने कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को करारी टक्कर दी थी। इस सीट पर मुकाबला कांटे का था। ऐसे में धर्मेंद्र की तरफ से उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी बीकानेर में प्रचार किया था। नतीजतन पहले ही चुनाव में धर्मेंद्र ने बंपर जीत हासिल की और रामेश्वर डूडी को 57 हजार वोटों से शिकस्त दी थी।

सांसद बनने के बाद भी राजनीति में अभिनेता पद्म भूषण धर्मेंद्र कुमार का सफर आसान नहीं था। चुनाव जीतने के महज एक साल बाद ही बीकानेर में धर्मेंद्र के ‘गुमशुदा’ के पोस्टर लग गए। इसकी वजह थी अपने संसदीय क्षेत्र से धर्मेंद्र की दूरी। दरअसल चुनाव जीतने के बाद धर्मेंद्र एक साल तक बीकानेर नहीं गए, जिससे नाराज होकर लोगों ने पूरे शहर में उनके पोस्टर लगा दिए।

कुछ दिन बाद ही अभिनेता पद्म भूषण धर्मेंद्र कुमार ने बीकानेर का दौरा किया और बिना सिक्योरिटी के सर्किट हाउस में रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बीकानेर के मशहूर सूरसागर को फिर से खूबसूरत बनाने में भी धर्मेंद्र का अहम योगदान था।

राजनीति धर्मेंद्र को रास नहीं आई और 5 साल सांसद रहने के बाद धर्मेंद्र ने सियासत से किनारा कर लिया। 2009 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और हमेशा के लिए मुंबई लौट गए। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं। उनके बेटे सनी देओल भी पंजाब के गुरदासपुर सीट से सांसद रह चुके हैं।

बीकानेर से सांसद बनने के बाद अभिनेता पद्म भूषण धर्मेंद्र कुमार ने फिर कभी सियासी गलियारों में कदम नहीं रखा। इसकी वजह बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा था कि यह जगह उनके लिए नहीं है। बतौर सांसद उन्होंने बीकानेर के लोगों के लिए काफी काम किया, लेकिन इसका श्रेय हमेशा किसी और को मिला।

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले अभिनेता पद्म भूषण धर्मेंद्र कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। धर्मेंद्र के निधन से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फिल्मों से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र वैसे तो पंजाब से हैं, मगर बहुत कम लोगों को पता है कि राजस्थान से भी उनका अनोखा रिश्ता है।

अभिनेता पद्म भूषण धर्मेंद्र कुमार ने राजस्थान के बीकानेर से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। बीकानेर सीट से वो भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हराया था। हालांकि, इसके बाद धर्मेंद्र ने सियासत से दूरी बना ली और फिर कभी चुनाव नहीं लड़ा।

1. 1958 में फिल्मफेयर न्यू टैलेंट अवार्ड मिला.

2. 1964 में आई मिलन की बेला मूवी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए थे, पर अवार्ड मिला नहीं.

3. 1967 में फूल और पत्थर, 1972 में मेरा गांव मेरा देश, 1974 में यादों की बारात और 1975 में रेशम की डोरी मूवी में बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए, लेकिन अवार्ड मिला नहीं.

4. 1984 में नौकर बीवी का मूवी में बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए, लेकिन अवार्ड मिला नहीं.

5. 1991 में घायल मूवी को बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड मिला.

6. 1997 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला.

7. 2003 में सैंसुई व्यूअर्स चॉइस मूवी अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला.

8. 2005 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए जी सिने अवार्ड मिला.

9. 2007 में पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित हुए.

10. 2007 में IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला.

11. 2007 में DBR एंटरटेनमेंट द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

12. 2008 में 10वें मुंबई एकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज (MAMI) अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला.

13. 2009 में नासिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (NIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला.

14. 2010 में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स में बिग स्टार एंटरटेनर के रूप में सम्मानित किया गया.

15. 2011 में अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला.

16. 2011 में फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने के लिए सलाम महाराष्ट्र पुरस्कार मिला.

17. 2011 में भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में ITA स्क्रॉल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.

17. 2012 में भारत सरकार के द्वारा तीसरे सबसे बड़े अवॉर्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

18. 2017 में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

19. 2020 में अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×