Spread the love

प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी गौशालाओं का नियमित करे निरीक्षण

गौशालाओं की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुनिश्चित करे अलाव, हीटर और तिरपाल

बागपत, 20 नवंबर 2025: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में गौ संरक्षण केंद्रों और गौशालाओं में सर्दी से बचाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गौवंश के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौसंरक्षण हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थलों में पर्याप्त तिरपाल, गर्म चटाई, भूसा, अलाव, हीटर और हेलोजन जैसी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएँ। इसके साथ ही हरे चारे और स्वच्छ पानी की नियमित उपलब्धता, बीमार या कमजोर गायों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा और नियमित सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने संबंधित गौशालाओं का निरीक्षण करें और अब तक हुए निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराएँ। उन्होंने केयर टेकर की समय पर उपस्थिति और भुगतान सुनिश्चित करने, 24 घंटे उनकी ड्यूटी सुनिश्चित करने, और गांव के किसानों से सीधे चारा खरीदने के संबंध में भी निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास निराश्रित गौवंश की सूचना प्रशासन को दें ताकि उन्हें नजदीकी गौशालाओं में संरक्षित किया जा सके। नागरिक अपने कर्तव्य के रूप में अपने आसपास के पशुओं की सर्दी से सुरक्षा के लिए छोटे-छोटे हरसंभव उपाय भी अपनाएँ।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि सर्दी में गौवंश को हरसंभव सुरक्षा और देखभाल मिल सके।

बैठक में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीवीओ डॉ अरविंद त्रिपाठी, सीएमओ डॉ तीरथ लाल और सभी बीडीओ, ईओ उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×