Spread the love

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायत में कैंप लगाए जाने के निर्देश

बागपत, 30 सितम्बर 2025। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासन निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपात स्थिति में आने वाले किसी भी मरीज को आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज के अभाव में उपचार से वंचित न किया जाए। सभी को समय से उपचार उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जनपद में जगह-जगह मानसिक स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों तथा पेंशनधारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने और उनका लंबित भुगतान तत्काल करने के आदेश दिए गए।
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने तथा प्रसूता को 48 घंटे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रुकवाकर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुपोषित ,अति कुपोषित बच्चों को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर विशेष देखभाल करने और परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष व महिला नसबंदी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने विकासखंड बागपत की सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी भवनों पर कैंप लगाने के निर्देश दिए। चिन्हित विरोधी परिवारों के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने और बुखार के मामलों में अनिवार्य रूप से टेस्ट कराकर ही दवा देने को कहा।
उन्होंने जनित रोग नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। पोस्टमार्टम हाउस की समीक्षा के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था एवं रोस्टर अनुसार ड्यूटी की सुनिश्चितता के निर्देश दिए।
अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तीरथ लाल ,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो NEET CBSE SSC और अब CUET हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत देश का मुसलमान मांग कर रहा है गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो तब धीरेन्द्र शास्त्री को देखकर लगता है हंस कर इस मांग का मजाक उड़ा रहे हैं जहरीली शराब पीने से 13 व्यक्तियों की मौत और RBI देश को बता रहा है की देश में 20 प्रतिशत 500 के नोट नकली चलन में हैंदोस्तो क्या लगता है मोदी सरकार अब देश की व्यवस्था को ठीक कर देगी अभी तो देश के भ्रस्ट प्रशासन भ्रस्ट और अपराधी नेताओं की चर्चा नहीं करी है मोदी सरकार देश की जनता से कितना टैक्स बसूलती है और कितना देश की जनता पर खर्च करती है कितना देश के कर्मचारियों पर खर्च करती है कितना अपने ऊपर खर्च करती है कितना मीडिया पर खर्च करती है कारपोरेटों का कितना पैसा माफ किया जाता हैदोस्तो अगर इन सबकी चर्चा देश में होंने लगी तो देश की जनता सीधे विपक्षी नेताओं से सबाल करने लगेगी कि जब मोदी सरकार देश की जनता को खुलेआम लूट रही है तो विपक्षी नेता क्या कर रहे हैं मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू क्यों नहीं कर रहेदोस्तो आज जनता के लिए कोई कुछ भी नहीं कर सकता देश की मोदी सरकार की नीतियों से आम जनता की समस्याएं बढ़ती जाएंगी क्योंकी आय कम होती जा रही है और महंगाई बढ़ती जा रही हैदोस्तो अगर PACL सहारा साइप्रसाद कल्पतरू KBCL जैसी तमाम कम्पनियों के निवेशकों की बात करें तो लगेगा मोदी सरकार का एक ही उद्देश्य है सत्ता में रहने का देश की आम जनता को बर्बाद करना और अपने कारपोरेट मित्रों को मालामाल करनादोस्तो अब मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू तो करना होगा अगर विपक्षी पार्टियों के नेता नहीं करते हैं तो हम कांग्रेस के निचले स्तर के नेता शुरू करेंगे मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलनदोस्तो कांग्रेस के नेता साथ आएं या न आएं अब 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होगा कांग्रेस का आंदोलनदोस्तो प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर साउंड सिस्टम लगा कर देश के शासन और प्रशासन को कांग्रेस के इस आंदोलन की जानकारी भी देते हैंदोस्तो देश की जनता विशेसकर देश का युवा कांग्रेस के इस आंदोलन से जुड़ेगाधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजकसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

ईदुज्जुहा पर्व पर बागपत में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई नमाजबागपत 28 मई 2026— जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय की उपस्थिति में आज बागपत ईदगाह पर ईदुज्जुहा (बकरीद) के पर्व के अवसर पर नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की तथा अमन, शांति, भाईचारे एवं देश की खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदुज्जुहा की मुबारकबाद दी।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा कानून व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनपद में त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।इस अवसर पर एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा ,तहसीलदार बागपत अभिषेक सिंह ,बागपत अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना उपस्थित रहे।

अब मोदी सरकार एक वर्ष में सत्ता से बाहर हो जाएगी : राहुल गाँधीदोस्तो शायद राहुल गाँधी को पता चल चुका होगा कि 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन देश में शुरू हो रहा हैदोस्तो आज हम संभल कलेक्ट्रेट पर साउंड सिस्टम लगाकर इसीलिए प्रदर्शन कर रहे हैं कि देश के शासन और प्रशासन को अभी से पता चल जाए कि 17 अगस्त 26 को संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन शुरू होगादोस्तो आज इस प्रदर्शन के माध्यम से हम देश की जनता को विस्वास दिलाते हैं यह जो महंगाई की मार देश की जनता के ऊपर डाली गई हैं इसकी बसूली मोदीजी और उनके मन्त्रीमंडल के सदस्यों के साथ BJP की सम्पत्ति जप्त करके इसकी भरपाई की जाएगी साथ ही जितने भी सांसद बिधायक मुख्यमंत्री हैं सभी की सम्पत्तियों की जांच होगी सभी की सम्पत्तियों को जप्त किया जायेगा सभी के ऊपर दर्ज मुकददमों की सुनबाई के लिए देश में स्पेशल कोर्ट त्यार होंगी जिन्होंने सत्ता में आकर अपने मुकददमों को हटाया है उनके सभी मुकददमों की फिर से सुनबाई की जाएगीPACL सहारा कल्पतरू साइप्रसाद निमवस KBCL सहित उन सभी कम्पनियों के निवेशकों का पैसा व्याज सहित दिया जायेगा साथ ही जिन निवेशकों का पैसा बगैर व्याज के दिया गया है उनको व्याज दिया जायेगा17 अगस्त 26 को शुरू होंने बाला कांग्रेस का आंदोलन देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदलेगाआने बाली 25 तारीख को जिलाधिकारी संभल के द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया को देकर संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए शुरू होंने बाले कांग्रेस के आंदोलन की जानकारी देंगेआज के प्रदर्शन का संचालन भानप्रकाश राणा नें किया प्रदर्शन के मुख्यातिथि विनोद साथी रहे प्रेमपाल यादव मुनेश यादव और रवेंद्र कुमार नें अपने विचार व्यक्त कियेधन्यवाद आपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजक ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

sbobet88

×