Spread the love

बाल विवाह पर नकेल, शिक्षा को बढ़ावा: छपरौली में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं ने प्रस्तुत किया सामाजिक संदेश, बाल विवाह अपराध है

शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर बालिकाओं के अधिकार और समाज में लैंगिक समानता का दिया संदेश

बागपत, 27 सितंबर 2025: शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छपरौली में लैंगिक समानता और बालिकाओं के अधिकार विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी अमर चन्द वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं में महिलाओं के अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में छात्राओं ने श्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया और बाल विवाह, लैंगिक समानता पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं संगीत प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश समाज और विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया गया कि बाल विवाह एक अपराध है और लड़कियों की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इससे छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी स्पष्ट रूप से दिया गया।

इस अवसर पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती शालू, पैरामेडिकल कार्मिक दीपिका, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ जुबैर, प्रधानाचार्य डा० नीलम तोमर और अध्यापिका मधु सहित विद्यालय के शिक्षकगण और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया कि लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा और समानता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

अंततः, सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे बाल विवाह, उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ सतर्क रहें और संबंधित विभाग में शिकायत करने में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक बालिका सुरक्षित और सशक्त जीवन जी सके।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×