तहसीलदार बड़ौत का ट्रांसफर कराने के लिए बागपत कलेक्ट्रेट में लेखपाल धरने पर

बागपत कलेक्ट्रेट 13 नवंबर 2026
तहसीलदार बड़ौत का ट्रांसफर करने के लिए बागपत जनपद के लेखपाल बागपत कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे है। बता दे कि पहले इन्होंने बडोद तहसील में भी धरना देकर तहसीलदार बड़ौत का ट्रांसफर करने के लिए मांग रखी थी लेकिन जब लेखपालों की मांग पर किसी ने कोई विचार नहीं किया मजबूरी में बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचे धरने पर बैठे हैं।
भागवत कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे लेखपालों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार बड़ौत श्वेताभ सिंह का व्यवहार नहीं सामाजिक है ना ही ऑफिशियल है महिला लेखपाल हो या फिर पुरुष लेखपाल हो किसी के साथ भी बद्दी बद्दी गलियां देने लगते है।जाति सूचक शब्द बोलते है। तहसीलदार के विरुद्ध लेखपालों ने मोर्चा खोल रखा है। अवैध धन की मांग, अनुसूचित व पिछड़ी जाति के लेखपालों को जातिसूचक शब्दों से भरी मीटिंग में संबोधित करना तो आम बात है।
लेखपालों ने गंभीर आरोप भी लगाए कि प्रत्येक लेखपाल से ₹5000 मांगने, महिला लेखपालों से दुर्व्यवहार, लेखपालों को गाली गलौच भरी मीटिंग में अवैध धन न देने पर लेखपालों पर कार्यवाही भी करने के आरोप लगाए।
धरने पर अमित शर्मा, शैलेश यादव, संजीव कश्यप, अश्वनी कुमार, सचिन, शिवानी तोमर, अंकित दांगी, अनिल कुमार, विनीता, सरिता, निकिता, आकाश, नितिन शर्मा, आर्यन कपिल कुमार, मोहित तोमर आदि उपस्थित रहे है।