जनपद बागपत में 11नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को जिलाधिकारी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत जनपद बागपत में कनिष्ठ सहायक के पद पर कुल 15 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने 11 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नवचयनित कार्मिक जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें और शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। नवचयनित अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारी एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
