निवेदक:- समस्त कश्यप समाज
जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में कश्यप समाज की बेटी दीपा कश्यप एवम् उनकी माता के साथ कथित रूप से हिन्दू रक्षा दल की विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल व उसके पति पंकज कंसल द्वारा की गई कथित मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
कश्यप समाज इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। तथा प्रशासन से मांग करता है कि दोषीयो के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
यदि 12 अगस्त 2026 तक दोषी के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती तथा मुकदमा दर्ज नहीं होता है, तो सम्पूर्ण कश्यप समाज 14 अगस्त दिन शुक्रवार 2026 को पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
निवेदक:- समस्त कश्यप समाज