आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अस्मिता लाल के आदेश के अनुपालन में आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 06.08.2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही कर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से आटा एवं मैदा के चार नमूने संग्रहित किए, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है …
- अंबे एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड खेकड़ा से आटा एवं मैदा के एक -एक विधिक नमूना लिए ।
- सुपर आटा चक्की, सराय रोड बडोत से आटा का विधिक नमूना संग्रह किया।
- MRN फूड्स ओसिक्का रोड ,बड़ोत से गेहूं आटा का विधिक नमूना लिया।
उपरोक्त संग्रहित सभी नमूनो को जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
खाद्य सुरक्षा टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll डी.पी.सिंह ,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य एवं निधि रानी उपस्थित रहीं।
सूचना विभाग बागपत