
यशवीर सिंह कश्यप, 4.8.26 नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बागपत जनपद से प्रकाशित समाचार पत्र, केशरी दर्पण के साथ विशेष वार्ता कर बताया कि 5 अगस्त 2026 को बागपत जनपद के हिसावदा गांव में पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सतपाल मलिक जी की पुण्यतिथि है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी भी अगर संसद में कोई विशेष कार्य नहीं हुआ तो स्वर्गीय सतपाल मलिक जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने हेतु पहुंचेंगे।
राजेंद्र पाल गौतम जी ने बताया कि यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। स्वर्गीय सतपाल मलिक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिवार व समस्त गांव हिसावदा के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है।
उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी किसान मसीहा थे सैनिकों के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। किसानों के लिए भी उन्होंने आवाज बुलंद की थी। पुलवामा हमले को लेकर भी स्वर्गीय सतपाल मलिक जी ने सरकार को जिम्मेदार ठहरा था।
स्वर्गीय सतपाल मलिक जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए राहुल गांधी जी के साथ कांग्रेस पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठ अध्यक्ष तमाम बड़े छोटे नेता कार्यकर्ता विशेष रूप से किसान मजदूर पूर्व सैनिक सर्व समाज के लोग भी पहुंचेंगे।