यशवीर सिंह कश्यप, 4.8.26 नई दिल्ली। लंबे समय से चली आ रही पश्चिम प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग तथा जन आंदोलन का कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा जोरदार तर्कों के साथ समर्थन किया गया। कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय इंदिरा भवन, नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश बहुत बड़ी जनसंख्या का प्रदेश है और लंबे समय से उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन की, छोटे राज्यों के निर्माण के रूप में पश्चिम प्रदेश. बुन्देलखण्ड की मांग चली आ रही है। मानव विकास के हर पैमाने पर राज्य होने के कारण लगातार पिछड़ता जा रहा है। छोटे राज्य उत्तराखण्ड, तेलंगाना तथा हरियाणा, हिमाचल बहुत तेजी से आगे बढ़ गए।

हाई कोर्ट बेंच की मांग भी लगभग चालीस सालों से लंबित है। पूर्व में उत्तराखंड के आंदोलन तथा तेलंगाना के निर्माण के समय भी पश्चिम प्रदेश का निर्माण होना चाहिए था। क्योंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा 2011 में प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार को भेजा गया था लेकिन कुछ राजनीतिक स्वार्थों की वजह से ये जनहित, राज्य हित व देश हित का काम नहीं हो पाया। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी
पश्चिम प्रदेश और बुंदेलखंड की मांग के साथ पूर्ण रूप से समर्थन में है तथा 2027 के चुनाव में ये जनहित का एक बड़ा मुद्दा होगा। उन्होंने बताया कि सत्यपाल मलिक पूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल कार्यक्रम हिसाबदा गाँव में उठने वाले विषय तथा किसानों और मजदूरों, एवं महिला खिलाड़ियों के आंदोलन को सत्यपाल मलिक द्वारा किए गए समर्थन पर अपने विचार रख रहे थे। वहीं दूसरी ओर हिसावदा गांव में पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मालिक की प्रथम पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने बागपत कांग्रेस कमेटी के साथ हिसावदा गांव में श्रद्धांजलि सभा की तैयारी के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। लव कश्यप का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गाँधी के बागपत में आने से, 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर होगा। बागपत की तीनो सीट कांग्रेस की झोली में आएगी।
