अभियान में जनपद के सभी छह विकास खंडों के 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें बागपत ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय इंटर कॉलेज जहानगढ़ दौझा, राजकीय हाईस्कूल अहैडा एवं फतेहपुर पूठी, बड़ौत ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बावली तथा राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौत तथा राजकीय हाईस्कूल चौबली, बिनौली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज दाहा, राजकीय हाईस्कूल गंगनौली एवं मविकलाँ, छपरौली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज तुगाना, मॉडल इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय हाईस्कूल बदरखा, बोढा एवं सूप, खेकड़ा ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल गोना, मुबारिकपुर एवं सुभानपुर तथा पिलाना ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बिलौचपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज सिंघावली अहीर, मॉडल इंटर कॉलेज मुकारी, राजकीय हाईस्कूल बसौद एवं तिलपनी शामिल हैं। इन विद्यालयों के ईको क्लब अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों एवं कांवड़ सेवा शिविरों के साथ मिलकर ‘भक्ति भी–प्रकृति भी’ थीम पर जीरो वेस्ट महोत्सव मॉडल विकसित करेंगे।