Spread the love

MY Bharat के जिला स्तरीय मेगा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संबोधन से जुड़े सैकड़ों युवा, 100 सप्ताह तक चलने वाले जन-अभियान का हुआ आगाज

बागपत, 02 अगस्त। विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा शक्ति के निर्माण की दिशा में रविवार को बागपत में एक महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का जिला स्तरीय मेगा शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में उत्साह, जनभागीदारी और राष्ट्रभावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों युवाओं, माय भारत स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं युवा मंडलों के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक पूरे देश में प्रत्येक रविवार को खेल, फिटनेस, योग एवं ध्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाकाथॉन, जनसंवाद, सेवा गतिविधियों तथा व्यापक जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं की सतत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। साथ ही जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रचनात्मक प्रतियोगिताओं और डिजिटल शपथ के माध्यम से भी युवाओं को इस राष्ट्रव्यापी जन-अभियान से जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित हुए युवा

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से जुड़े एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मविश्वासी तथा नशे जैसी विनाशकारी प्रवृत्तियों से पूरी तरह मुक्त होगा।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 100 रविवार नशामुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम सिद्ध होंगे। उन्होंने योग, ध्यान, खेल और सामाजिक सहभागिता को नशे के विरुद्ध सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई युवा अनजाने में नशे की लत का शिकार हो जाए, तो उसे तिरस्कार नहीं बल्कि सहयोग, उपचार और दूसरा अवसर मिलना चाहिए।

विशेष वीडियो के माध्यम से दिया गया जन-जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम में MY Bharat द्वारा तैयार विशेष प्रेरणादायी वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें नशामुक्त जीवन, स्वस्थ जीवनशैली, युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। वीडियो के माध्यम से युवाओं को बताया गया कि नशामुक्त भारत का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और युवा नेतृत्व से ही साकार होगा।

जिला सूचना अधिकारी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री राहुल भाटी ने उपस्थित सभी युवाओं को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ की सामूहिक शपथ दिलाई। इसके उपरांत उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें जनपद में चल रहे विभिन्न जनभागीदारी आधारित अभियानों से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बागपत आज नवाचार, जनसहभागिता और सुशासन के नए मॉडल स्थापित कर रहा है।

युवाओं से उन्होंने ‘जीरो वेस्ट महोत्सव’, नशामुक्ति, डिजिटल जागरूकता तथा अन्य सामाजिक अभियानों में स्वयंसेवक के रूप में सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा केवल दर्शक नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

माय भारत की लेखाकार सुश्री आँचल श्योराण ने भी युवाओं को अभियान की जानकारी दी। संचालन सुषमा त्यागी ने किया।

यूथ आइकॉन अमन कुमार ने युवाओं का किया आह्वान

कार्यक्रम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष टीम उत्तर प्रदेश के ग्रुप कैप्टन रहे तथा बागपत के यूथ आइकॉन अमन कुमार ने आह्वान किया कि आज का युवा यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय को शिक्षा, कौशल, नवाचार, खेल और सामाजिक सेवा में लगाएगा, तो विकसित भारत का लक्ष्य और अधिक गति से प्राप्त होगा। उन्होंने युवाओं से अपने गांव, मोहल्ले, विद्यालय और महाविद्यालय में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने तथा माय भारत के माध्यम से जन-जागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व करने का आह्वान किया।

योजनाओं की जानकारी भी दी गई

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, युवा कार्यक्रमों एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित पुस्तिकाएं तथा जागरूकता सामग्री वितरित की गई। युवाओं ने माय भारत के माध्यम से स्वयंसेवा, सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का भी संकल्प लिया। जनपद के युवा भारत सरकार के पोर्टल पर https://mybharat.gov.in/nasha_mukt/delegate_registration?referral_code=3AFA0ZUS लिंक से नशा मुक्ति की डिजिटल शपथ लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।

राष्ट्रगीत के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। उपस्थित युवाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में माय भारत की लेखाकार सुश्री आँचल श्योराण तथा स्वयंसेवकों सुषमा, गुलफ़सा, दानिश, पंकज, साहिल, काजल, आदित्य सहित MY Bharat की पूरी स्वयंसेवक टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले के विभिन्न विकास खंडों में भी माय भारत स्वयंसेवकों के नेतृत्व में युवाओं ने अभियान से जुड़कर सामूहिक शपथ ली।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×