सत्ता से वंचित मलाहों में अब सलाह बैठ रही है : शिक्षक श्यामलाल निषाद
लम्भुआ। दिनांक 31-07-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में श्रद्धेय गुलाब निषाद के नेतृत्व में मरछे में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ।
चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने कहा कि सत्ता के सुख से वंचित सत्ता में भागीदारी पाने के लिए मलाहों में सलाह बैठ रही है, हमारे युवा वर्ग में बड़ी तेजी से राजनीतिक चेतना बढ़ रही है।
उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, बृजेश यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।