बीजेपी से डॉ. संजय को आंसू और निषादों को धोखा के अलावा कुछ नहीं मिला : शिक्षक श्यामलाल निषाद
लम्भुआ। दिनांक 31-07-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में श्रद्धेय राजदेव निषाद “गुड्डू” के नेतृत्व में मल्हीपुर में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ।
चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने कहा कि बीजेपी से डॉ. संजय को आंसू और निषादों को धोखा के अलावा कुछ नहीं मिला।
उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, बृजेश यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।