गोली चलाने का आदेश अधिकारी देते हैं, मुख्यमंत्री नहीं : शिक्षक श्यामलाल निषाद
लम्भुआ। आज दिनांक 31-07-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में अहमद रज़ा के नेतृत्व में बैंतीकलां में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ।
चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने कहा कि अब तो गांव-देहात के भोले-भाले लोग भी बीजेपी के दोहरे चरित्र से वाकिफ हो गए हैं क्योंकि पिछले 35 वर्षों से कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश मुख्यमंत्री को बताता चला आ रहा बीजेपी कुनबा अब कह रहा है गोली अधिकारी के आदेश से चलाई जाती है।
उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, बृजेश यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।