चढ़ावा चोर पार्टी को 27 में सत्ता से खदेरा करने के लिए यूपी की जनता कर रही है बेसब्री से इंतजार : शिक्षक श्यामलाल निषाद
लम्भुआ। दिनांक 29-07-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में मानापुर, चांदा में श्रद्धेय सचिन यादव के नेतृत्व में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ।
चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने कहा कि चढ़ावा चोर पार्टी को 27 में सत्ता से खदेरा करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, रिटायर्ड नेवी ऑफिसर राम उजागिर यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।