पावर, पैसे वाले और बाहुबली में नहीं गरीबों-पिछड़ों के वोट में है : शिक्षक श्यामलाल निषाद
लम्भुआ। दिनांक 29-07-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में श्रद्धेय राजमणि निषाद के नेतृत्व में गोलवा छापर में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने कहा कि पावर, पैसे वाले और बाहुबली में नहीं गरीबों-पिछड़ों के वोट में है, पिछड़ों के वोट से पावर पाते हैं अन्यथा ये गरीबों-पिछड़ों का वोट मांगने न आते।
उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, रिटायर्ड नेवी ऑफिसर राम उजागिर यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।