जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में जनपद ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
बागपत10 जुलाई 2026—जिलाधिकारी अस्मिता लाल के कुशल नेतृत्व में जनपद बागपत ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (सीएम डैशबोर्ड) में प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से जनपद प्रशासन में उत्साह का माहौल है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने इस सफलता पर जनपद के समस्त अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि टीमवर्क के रूप में ही सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्यवाही, नियमित समीक्षा तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के कारण बागपत को यह गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह रैंक जनपद की जिम्मेदारी और कार्यक्षमता का प्रतीक है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसी प्रकार सक्रियता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते रहें, ताकि प्रदेश में प्राप्त प्रथम रैंक भविष्य में भी बरकरार रखी जा सके।
जनपद बागपत की यह उपलब्धि प्रशासनिक दक्षता और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। प्रशासन की इस सफलता पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।
सूचना विभाग बागपत
जनपद की हर बार गिरती रैंक में समाज सेवी सुभाष चंद कश्यप ने जिलाधिकारी महोदय को निवेदन किया था कि जनपद की रंग सुधारने के लिए सुभाष चंद कश्यप भी ऑफिस में काम करेंगे