
जनपद बागपत के समाज के राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के संकल्प के साथ आज ग्राम पुट्ठी में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में हमारे आदरणीय खाप चौधरीगण, थंबा चौधरीगण, सम्मानित बुजुर्गों एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने समाज की एकता, शिक्षा, राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक समरसता एवं आर्थिक उन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से अपने विचार साझा किए।
सभी उपस्थित साथियों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि समाज के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य के लिए संगठित होकर निरंतर कार्य किया जाएगा। हमारा विश्वास है कि संगठन, एकता और जागरूकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आइए, मिलकर जनपद बागपत के समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लें।
एकजुट समाज • सशक्त समाज • समृद्ध समाज